Akanksha Dubey: भोजपुरी अभिनेत्री के मौत मामले मे कभी भी हो सकती है आरोपियों की गिरफ्तारी, मोबाइल में मिले अहम तथ्य

 
Akanksha Dubey: In the death case of Bhojpuri actress, the accused can be arrested anytime, important facts found in mobile
Whatsapp Channel Join Now
26 मार्च को आकांक्षा दुबे की मौत की खबर आई और इसी दिन उनका लेटेस्ट वीडियो सॉन्ग ये आरा कभी हारा नहीं रिलीज हुआ था। आकांक्षा की मौत के मामले में पुलिस को अब समर सिंह की तलाश है।

Akanksha Dubey: गायक समर सिंह पुलिस जांच के दायरे में हैं। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में पुलिस को सुराग हाथ लगे हैं। आकांक्षा के मोबाइल में भोजपुरी गायक समर सिंह के मैसेज पुलिस को मिले हैं। अंतिम काल में भी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के नंबर मिले हैं। समर सिंह इसलिए पुलिस जांच में शक के दायरे में हैं।

Akanksha Dubey: In the death case of Bhojpuri actress, the accused can be arrested anytime, important facts found in mobile

समर सिंह का मोबाइल भी बंद है। सूत्र बताते हैं कि वह इस समय बिहार में हैं। गायक समर सिंह की सपा नेताओं में अच्छी पैठ है। फिलहाल पुलिस की एक टीम बिहार के लिए भी रवाना हो गई है। इसके साथ ही उनके परिवार व करीबियों के मोबाइल को भी पुलिस ट्रैक कर रही है। ताकि गायक और उसके भाई की लोकेशन मिल सके।

Akanksha Dubey: In the death case of Bhojpuri actress, the accused can be arrested anytime, important facts found in mobile

अचानक ही आई उनके निधन की खबर ने फैंस को बुरी तरह झकझोर दिया है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि उनकी आत्महत्या का असल कारण क्या रहा होगा। अभिनेत्री ने मौत से कुछ घंटों पहले रात करीब 2.25 बजे इंस्टाग्राम लाइव किया था। इस वीडियो में वह रो रही थीं। अब एक्ट्रेस की मौत के बाद उनके फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि, उन्होंने लाइव वीडियो के बाद ही सुसाइड किया।

Akanksha Dubey: In the death case of Bhojpuri actress, the accused can be arrested anytime, important facts found in mobile

आकांक्षा दुबे ने म्यूजिक वीडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका डेब्यू म्यूजिक एल्बम 'तू जवान हम लइका' था। यह म्यूजिक वीडियो काफी सफल रहा। इसके बाद आकांक्षा 'बुलेट पर राजा' जैसे और भी कुछ एल्बम में काम किया। एक्ट्रेस ने इस गाने का जमकर प्रमोशन किया था।

Akanksha Dubey: In the death case of Bhojpuri actress, the accused can be arrested anytime, important facts found in mobile

म्यूजिक वीडियो में काम करने के दौरान ही आकांक्षा ने भोजपुरी फिल्मों की ओर रुख किया था। उनकी पहली मूवी 'मेरी जंग मेरा फैसला' थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने 'वीरों के वीर', 'मुझसे शादी करोगी' सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय का दमखम दिखाया।  

आकांक्षा दुबे की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुआ समर सिंह

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने रविवार को सारनाथ के एक होटल में मृत पाई गई थीं। मामले में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। आकांक्षा की मौत के बाद से ही भोजपुरी गायक समर सिंह का नाम सुर्खियों में है। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है।

Akanksha Dubey: In the death case of Bhojpuri actress, the accused can be arrested anytime, important facts found in mobile

पुलिस के मुताबिक, समर घर पर नहीं है। उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि, आकांक्षा की मौत के बाद समर ने सोशल मीडिया पर संवेदना व्यक्त की थी। उसने लिखा था कि निशब्द। अब पुलिस समर की तलाश में दबिश दे रही है।

Akanksha Dubey: In the death case of Bhojpuri actress, the accused can be arrested anytime, important facts found in mobile

डॉक्टरों के पैनल ने अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के शव का सोमवार की दोपहर बाद पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट को सीलबंद किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आकांक्षा की मौत फंदा लगाने की वजह से हुई है। जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद आकांक्षा की अंत्येष्टि परिजनों और करीबियों की मौजूदगी में मणिकर्णिका घाट पर की गई।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे अपने बेटे के साथ सोमवार सुबह मुंबई से वाराणसी पहुंची। सारनाथ थाने में उन्होंने अपनी बेटी की मौत के संबंध में भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर सनसनीखेज आरोप लगाए। कहा कि समर सिंह मेरी बेटी आकांक्षा को रोजाना प्रताड़ित करता था। पैसे हड़प लेता था। तीन साल से टॉर्चर कर रहा था। समर और संजय सिंह ने साजिश के तहत हत्या की है।