Varanasi: कुछ दिन पहले मुंबई से पति आया घर, तो इधर गर्भवती विवाहिता ने फंदा लगाकर की दे दी जान, जानिये क्या था पूरा मामला

Varanasi: A few days ago the husband came home from Mumbai, then here the pregnant married woman hanged herself, know what was the whole matter
Whatsapp Channel Join Now
वाराणसी के तिलमापुर गांव निवासी संतोष यादव की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व मुस्काबाद चांदपुर की रहने वाली प्रियंका के साथ हुई थी। मुंबई रहने वाला संतोष कुछ दिन पहले ही अपने घर आया था। बुधवार रात प्रियंका ने अपने कमरे में फंदे से लटक गई। 

Varanasi: A few days ago the husband came home from Mumbai, then here the pregnant married woman hanged herself, know what was the whole matter

Varanasi: वाराणसी के तिलमापुर गांव निवासी संतोष यादव की गर्भवती पत्नी प्रियंका यादव (23) ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर सिंधौरा थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मायके वालों की तहरीर के आधार पर पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में सिंधौरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Varanasi: A few days ago the husband came home from Mumbai, then here the pregnant married woman hanged herself, know what was the whole matter

सिंधौरा थाना क्षेत्र के तिलमापुर गांव निवासी संतोष यादव की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व चौबेपुर क्षेत्र के मुस्काबाद चांदपुर की रहने वाली प्रियंका के साथ हुई थी। संतोष मुंबई में रहकर काम करता था। कुछ दिन पहले वह अपने घर आया था। बुधवार की रात प्रियंका अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर ली। काफी देरी तक दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खुला तो परिवार के लोगों को अनहोनी की शंका हुई।

Varanasi: A few days ago the husband came home from Mumbai, then here the pregnant married woman hanged herself, know what was the whole matter

परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो प्रियंका फंदे से लटकी हुई थी। सिंधौरा थानाध्यक्ष अशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती के मायके वालों की तहरीर के आधार पर उसके पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Varanasi: A few days ago the husband came home from Mumbai, then here the pregnant married woman hanged herself, know what was the whole matter

किशोर ने फंदा लगा कर जान दी - फूलपुर थाना क्षेत्र के निमाईच गांव में गुरुवार को 16 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार अवसाद की वजह से किशोर ने जान दी है। किशोर के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।

Varanasi: A few days ago the husband came home from Mumbai, then here the pregnant married woman hanged herself, know what was the whole matter

निमाईच गांव निवासी संजय तिवारी के दो बेटों में छोटा 16 वर्षीय पुत्र आर्यन तिवारी पिछले साल हाईस्कूल की परीक्षा पास किया था। बृहस्पतिवार की दोपहर उसने रस्सी से फंदा लगा लिया। आर्यन के आत्मघाती कदम से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।

Varanasi: A few days ago the husband came home from Mumbai, then here the pregnant married woman hanged herself, know what was the whole matter

इस संबंध में थानाध्यक्ष फूलपुर दीपक कुमार राणावत ने बताया कि किशोर की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। प्रथम दृष्टया यही प्रतीत हुआ है कि अवसाद या मानसिक तनाव की वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया है।