Bharat Jodo Yatra: ‘Bharat Jodo Yatra’ के अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़े राहुल गांधी

 
Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi moves towards the last stage of 'Bharat Jodo Yatra'
Whatsapp Channel Join Now
रविवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात किलोमीटर की दूरी तय कर श्रीनगर के सोनवार इलाके में पहुंचेगी, जहां कुछ देर के विश्राम के बाद राहुल गांधी और प्रियंका लाल चौक सिटी सेंटर रवाना होंगे। वहां राहुल तिरंगा फहराएंगे।

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रविवार को अपने अंतिम दिन श्रीनगर के पंथाचौक से आगे बढ़ी। सफेद टी-शर्ट पहने राहुल गांधी ने अपनी बहन एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ पूर्वाह्न पौने ग्यारह बजे पदयात्रा शुरू की।

Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi moves towards the last stage of 'Bharat Jodo Yatra'

इस दौरान, राष्ट्रीय ध्वज और कांग्रेस का झंडा थामे कांग्रेस के हजारों समर्थक भी राहुल और प्रियंका के साथ चलते हुए नजर आए। रविवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात किलोमीटर की दूरी तय कर श्रीनगर के सोनवार इलाके में पहुंचेगी, जहां कुछ देर के विश्राम के बाद राहुल गांधी और प्रियंका लाल चौक सिटी सेंटर रवाना होंगे। वहां राहुल तिरंगा फहराएंगे।

Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi moves towards the last stage of 'Bharat Jodo Yatra'

लाल चौक के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सिटी सेंटर के चारों तरफ बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। लाल चौक के बाद ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शहर के बुलेवार्ड क्षेत्र में नेहरू पार्क की तरफ बढ़ेगी, जहां 4,080 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा का समापन हो जाएगा।

Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi moves towards the last stage of 'Bharat Jodo Yatra'

यह यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और देशभर के 75 जिलों से गुजर चुकी है। सोमवार को राहुल गांधी श्रीनगर में एमए रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे, जिसके बाद एसके स्टेडियम में एक जनसभा आयोजित की जाएगी। इस जनसभा के लिए 23 विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi moves towards the last stage of 'Bharat Jodo Yatra'

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को श्रीनगर के पंथा चौक से अपनी भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू की। राहुल गांधी ने अपनी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ सुबह 10:45 बजे यात्रा शुरू की।

Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi moves towards the last stage of 'Bharat Jodo Yatra'

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महिलाओं समेत कांग्रेस समर्थकों ने भी पद यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों के हाथों में पार्टी के झंडे भी दिखाई दिए। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा शहर के सोनवार क्षेत्र तक सात किलोमीटर की दूरी तय करेगी। वहां कुछ देर रुकने के बाद यात्रा आगे के लिए रवाना होगी। जहां लाल चौक पर राहुल गांधी तिरंगा फहराएंगे।

Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi moves towards the last stage of 'Bharat Jodo Yatra'

बताते चलें कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लाल चौक के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सिटी सेंटर के चारों ओर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैनात कर दिया गया है। लाल चौक के बाद भारत जोड़ो यात्रा शहर के बुलेवार्ड क्षेत्र में नेहरू पार्क भी जाएगी। जहां इस यात्रा का अंत होगा।

Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi moves towards the last stage of 'Bharat Jodo Yatra'

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 4,080 किलोमीटर के सफर के बाद श्रीनगर में समापन होगा। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से ये यात्रा शुरू हुई और देश भर के 75 जिलों में भारत जोड़ो यात्रा पहुंची। राहुल गांधी सोमवार को एमए रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे, जिसके बाद एसके स्टेडियम में एक जनसभा आयोजित की जाएगी। इस सभा के लिए 23 विपक्षी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है।