Bharat Jodo Nyaya Yatra: कांग्रेस ने जारी किया 54 सेकंड का Video, और राहुल गांधी की यात्रा पर भाजपाईयों के द्वारा हमला किये जाने का लगा आरोप

 
Bharat Jodo Nyaya Yatra
Whatsapp Channel Join Now
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आसाम में तीसरा दिन है। इस दौरान कांग्रेस ने शनिवार को यह आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला कर दिया। तोड़फोड़ और हमले का एक वीडियो भी जारी किया।

Bharat Jodo Nyaya Yatra: कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि जब भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम से गुजर रही थी तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने उसके पोस्टर और बैनर फाड़ दिए और लखीमपुर शहर में वाहनों से तोड़फोड़ की।

पार्टी ने 54 सेकंड का एक वीडियो जारी किया है जिसमें कथित तौर पर रात में एक कस्बे की सड़क दिखाई जा रही है और लोगों को "जय श्री राम" चिल्लाते हुए सुना जा सकता है जबकि एक व्यक्ति हाथ में लाठी लिए हुए खंभों पर लगे पोस्टर फाड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

Bharat Jodo Nyaya Yatra

क्लिप में आगे एक अन्य व्यक्ति को राहुल गांधी और दो अन्य कांग्रेस नेताओं की तस्वीर वाले होर्डिंग को खींचते हुए दिखाया गया है। कांग्रेस की असम इकाई ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने असम में हजारों उत्साही लोगों को आकर्षित किया है जिसने हिमंत बिस्वा सरमा शासन को बेचैन कर दिया है।

राज्य के सीएम हिमंत बिस्वा ने गिरफ्तारी की धमकी देकर यात्रा को पटरी से उतारने की कोशिश की, अब वहीं उनके अनुयायी यात्रा से जुड़े पोस्टर और बैनर फाड़ रहे हैं। असम कांग्रेस ने 20 जनवरी की दोपहर को दो वाहनों का एक और वीडियो साझा किया।

Bharat Jodo Nyaya Yatra

इस वीडियो में यह देखाा जा सकता है कि एक मिनी ट्रक जिसमें कांग्रेस के झंडे लगे हुए थे और एक कार की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कथित हमलों को लेकर बीजेपी पर हमला बोला।

खड़गे ने एक्स् पर एक पोस्ट में कहा कि हम असम के लखीमपुर में भाजपा के गुंडों द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा वाहनों पर शर्मनाक हमले और कांग्रेस पार्टी के बैनर और पोस्टर फाड़ने की कड़ी निंदा करते हैं।

Bharat Jodo Nyaya Yatra

पिछले 10 वर्षों में, भाजपा ने भारत के लोगों को संविधान द्वारा प्रदत्त हर अधिकार और न्याय को कुचलने और ध्वस्त करने का प्रयास किया है। ये उनकी आवाज़ को दबाना चाहते हैं। ऐसी घटनाओं से लोकतंत्र का अपहरण हो रहा है। कांग्रेस पार्टी असम में भाजपा सरकार द्वारा अपनाए गए हमले और धमकी की इस रणनीति से डरने वाली नहीं है। 

Bharat Jodo Nyaya Yatra

Bharat Jodo Nyaya Yatra

Bharat Jodo Nyaya Yatra