BJP Candidate List 2024 : फंसी वरुण और मेनका की उम्मीदवारी, हेमा मालिनी और साक्षी महराज को मिला टिकट

 
BJP Candidate List 2024
Whatsapp Channel Join Now
तमाम कयासों के बाद भी हेमा मालिनी और साक्षी महराज को उन्हीं की सीटों से टिकट दे दिया है। हालांकि वरुण और मेनका गांधी की सीट फंसी नजर आ रही है। 

BJP Candidate List 2024 : भाजपा की पहली सूची में मथुरा से हेमा मालिनी और उन्नाव से साक्षी महराज का टिकट भी शामिल है। इस चुनावों में यह चर्चा जोरों पर थी कि भाजपा मथुरा से हेमा मालिनी का टिकट बदल सकती है। पार्टी के अंदर हेमा मालिनी की क्षेत्र में सक्रियता को लेकर सवाल उठ रहे थे।

बीच में हेमा मालिनी ने यह बयान भी दिया था कि वह मथुरा से ही लड़न चाहती हैं। पार्टी की पहली सूची में हेमा मालिनी का नाम शामिल किया गया है। उन्हें मथुरा से ही टिकट दिया गया है। रालोद से गठबंधन होने के बाद राजनीतिक गलियारों में इस बात के भी अनुमान लग रहे थे कि हो सकता है कि मथुरा की सीट रोलोद को दे दी जाए।

BJP Candidate List 2024

हालांकि अभी भी रालोद और भाजपा के गठबंधन की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। मथुरा से टिकट की घोषणा होते ही इस बात का संशय खत्म हो गया कि हेमा मालिनी का टिकट कट या बदल सकता है। कानपुर से सटी उन्नाव सीट पर साक्षी महराज को पार्टी ने एक बार फिर से अपना प्रत्याशी बनाया है।

समय-समय पर ऐसी खबरें आती रहीं हैं कि पार्टी साक्षी का टिकट काट सकती है। उन्नाव से ऐसी खबरें आती रही हैं कि साक्षी महराज जनता से दूर हैं। पहली सूची जारी होते ही ये अटकलें भी खत्म हो गई हैं।

BJP Candidate List 2024

राजनीतिक जानकारों के अनुसार उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में साक्षी महराज के सजातीय वोटों की संख्या को देखते हुए पार्टी ने उन्हें फिर से प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने पहली सूची में 51 में से 5 महिलाओं को टिकट दिया है।

इनमें केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, साध्वी निरंजन ज्योति, हेमा मालिनी, रेखा वर्मा और नीलम सोनकर को टिकट दिया है। भाजपा ने सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी और पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी की सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि वरुण और मेनका दोनों को ही भाजपा टिकट नहीं देगी। 

BJP Candidate List 2024

BJP Candidate List 2024