Chambal Bandits: बीहड़ में डाकूओं की हुई दस्तक, साथ दिखीं पांच असलहाधारी सुंदरियां

 
Chambal Bandits
चंबल के बीहड में डाकुओं के गिरोह ने दस्तक दे दी है। इस गिरोह में पांच महिला डाकूं भी नजर आईं। एक चरवाहे ने इन्हें देखा तो टोक दिया। जिसके बाद डाकुओं की टोली ने चरवाहे की बेल्ट और बंदूक की बटों पिटाई की।

 

Chambal Bandits: आगरा के पिनाहट क्षेत्र के गांव पडुआपुरा के समीप चंबल के बीहड़ में डकैत गिरोह की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है। गिरोह के बदमाशों ने एक चरवाहे को टोकने पर उसे बेल्ट और बंदूक की बटों से पीटकर लहूलुहान कर दिया।

घायल युवक घर पहुंचा और परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद गांव वाले बीहड़ में डकैतों की खोजबीन के लिए गए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया।

Chambal Bandits

पडुआपुरा गांव निवासी सिंटू ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह चंबल के बीहड़ में लकड़ी काटने एवं पशुओं को चराने के लिए गया था। लकड़ी काटने के दौरान एक खाई के अंदर 15 असलहेधारी बैठे दिखे। जिसमें पांच महिलाएं भी थीं।

गिरोह के सदस्यों को टोकने पर डकैतों ने चरवाहे को पकड़ लिया और पूछताछ करने के बाद बेल्ट एवं बंदूक की बटों से उसकी जमकर पिटाई की। महिलाओं ने भी बूटों से उसे पीटा। लहूलुहान करने के बाद उसे वहीं छोड़कर गिरोह आगे के लिए निकल गया।

 घायल युवक किसी तरह गांव पहुंचा और परिजन को घटना के बारे में बताया। इससे लोग सहम उठे। ग्रामीण एकत्रित होकर लाठी डंडे, कुल्हाड़ी, बल्लम, बंदूकें आदि लेकर बीहड़ में गिरोह की तलाश में निकले और पुलिस को भी सूचना दी।

आरोप है कि पुलिस गांव में नहीं पहुंची। पूरा दिन ग्रामीणों ने बीहड़ में डकैतों की जानकारी करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं सूचना देने के बाद भी पुलिस के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की है।

चंबल के बीहड में दस्यु गिरोह की दस्तक से चंबल किनारे बसे गांव में दहशत फैल गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में विधानसभा चुनाव के चलते घने जंगलों और पहाड़ियों में रहने वाले दस्यु गिरोह पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की डर से चंबल बीहड़ में घुस आए हैं।

थाना प्रभारी पिनाहट नीरज पंवार का कहना है कि पुलिस गांव में गई थी। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।

Chambal Bandits

Chambal Bandits

Chambal Bandits

Chambal Bandits

Chambal Bandits