CNG Expensive: पेट्रोल डीजल के बाद अब CNG हुई महंगी, जानिए क्या है रेट

 
CNG Expensive
Whatsapp Channel Join Now

CNG Expensive: महंगाई से जूझ रहे लोगों को एक के बाद एक बड़ा झटका लग रहा है। पेट्रोल डीजल की कीमते बढ़ने के बाद अब CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) के दाम बढ़ गए है। इस मूल्य वृद्धि का व्यापक असर आम जनता पर पड़ेगा। 

खासकर उन लोगों पर जो अपने वाहनों में CNG का उपयोग करते हैं या जिनका व्यापार इससे जुड़ा है। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतें बढ़ गई हैं। सीएनजी के दाम में एक रुपए प्रतिकिलो की बढ़ोतरी गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। 

CNG Expensive

राहत की बात यह है कि करनाल और कैथल में सीएनजी की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले मार्च 2024 में सीएनजी के दाम में 2.50 रुपए की कटौती हुई थी। देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी 74.09 प्रति किलोग्राम में बिक रही थी।

CNG Expensive

अब एक रुपए की बढ़ोतरी के साथ 75.09 प्रति किलोग्राम हो गया है। गुरुग्राम में सीएनजी के दाम नहीं बढ़े है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 78.70 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर सीएनजी के दाम 79.70 रुपए प्रति किलो में हो गया।

CNG Expensive

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद अब CNG की कीमतों में वृद्धि से आम लोगों की जेब पर और अधिक भार पड़ेगा। परिवहन लागत में वृद्धि होगी, जिससे विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। ऑटो रिक्शा, टैक्सी, और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों के किराए में वृद्धि हो सकती है।

CNG Expensive

लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी सेवाओं की लागत भी बढ़ेगी, जिससे आवश्यक वस्तुओं की कीमतें प्रभावित होंगी। व्यापारियों और छोटे उद्यमियों को भी इस मूल्य वृद्धि का सामना करना पड़ेगा। उनके उत्पादों और सेवाओं की लागत बढ़ेगी, जिससे उनका लाभ मार्जिन कम हो सकता है।