Delhi Flood News: कड़ी मशक्कत के बाद ITO बैराज का पहला जाम गेट खुला, जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार

Delhi Flood News: दिल्ली में बाढ़ को लेकर एक बार फिर हरियाणा सरकार और दिल्ली सरकार आमने सामने हो गई है। वहीं भारतीय सेना की इंजीनियर कोर टीम ने आईटीओ स्थित ड्रेन रेगुलेटर ठीक करने में जुटी हुई है। इसके अलावा दिल्ली में एनडीआरएफ की 12 टीमों को तैनात किया गया है।
कई जगहों पर जलभराव के चलते रूट को डायवर्ट कर दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैक्लपिक मार्ग चुनने को कहा है। दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर ने दिल्ली के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। जगह-जगह जलजमाव के चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
इस बीच अब भारतीय सेना की इंजिनियर कोर ने कई जगहों पर जिम्मा संभाल लिया है। आईटीओ पर ड्रेन रेगुलेटर ठीक करने के लिए सेना की टीम पहुंची हुई है। वहीं दिल्ली में 12 एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई है। 23 हजार से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि धीरे-धीरे यमुना का जलस्तर कम हो रहा है।
दिल्ली में बाढ़ के कारण स्थिति चिंताजनक होती जा रही है. जगह-जगह जलभराव की समस्या शुरू हो गई है। कई रास्तों को बंद कर दिया गया है। वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल ने आईटीओ स्थित ड्रेन का रेगुलटर टूटने को गंभीर समस्या बताया है।
साथ ही उन्होंने सेना और एनडीआरएफ से मदद भी मांगी है। सड़कों पर पानी आने के चलते रूट डायवर्ट किये गए हैं, जिसके कारण ट्रैफिक जाम की समस्या शुरू हो गई है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों के हालात बदतर हो गए हैं। बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों से लेकर वीवीआईपी इलाकों में घुस चुका है।
बाढ़ के पानी की जद में सीएम आवास, मंत्रियों के आवास और सचिवालय भी आ चुका है। राजघाट पर बाढ़ का पानी घुस गया है, जो समाधि स्थल तक पहुंच गया है। वहीं सड़कों पर जलभराव होने के लिए यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
हरियाणा के हथिनी बैराज से छोड़े गए पानी और पिछले कुछ दिनों में हुई मूसलाधार बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जो खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों यमुना नदी उफान पर है, जिसके चलते बाढ़ का संकट शुरू हो गया है।
चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। दिल्ली के निचले इलाकों में मौजूद रिहायशी इलाकों तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। फिलहाल यमुना नदी का जलस्तर 208.63 मीटर है। जो कि खतरे के निशान से बहुत ऊपर है। यमुना में आई बाढ़ के कारण पूरी दिल्ली अस्त व्यस्त हो गई है। सड़कों से लेकर मेट्रो तक बुरी तरह से प्रभावित हो गई है।
बीते गुरुवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बताया कि यमुना नदी पर बने पुलों से मेट्रो 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी। इसके अलावा यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एग्जिट-एंट्री बंद कर दी गई थी। इसके अलावा आईटीओ, कश्मीरी गेट, सराय काले खां, शास्त्री पार्क सहित दिल्ली के कई इलाकों में भारी जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा।
दरअसल, सड़कों पर पानी भरने के कारण रूट को डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। गुरुवार को डीडीएमए के साथ दिल्ली सरकार ने बैठक भी की। इसके बाद रविवार तक गैर सरकारी कार्यालयों, दुकानों, कॉलेजों व स्कूलों को रविवार तक बंद करने का फैसला किया गया है।