Flood alert: डेढ़ गुना बढ़ा नदियों का जलस्तर, अगले दो दिन यूपी के लिए बड़ा खतरा

 
Flood alert: Water level of rivers increased by one and a half times, big danger for UP for next two days
Whatsapp Channel Join Now
केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की ओर से एनडीआरएफ और गृह मंत्रालय के नोडल महकमे को भेजी गई जानकारी के मुताबिक आगरा के बटेश्वर इलाके में यमुना का जलस्तर बहुत तेजी से ऊपर बढ़ा है। जबकि मथुरा के शेरगढ़ इलाके में भी यमुना अपने रौद्र रूप के साथ आगे बढ़ रही...

Flood alert: Water level of rivers increased by one and a half times, big danger for UP for next two days

Flood alert: दिल्ली में बाढ़ के पानी का स्तर कुछ कम होता जा रहा है, वैसे-वैसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर यूपी के अन्य शहरों में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। यह खतरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में काली नदी से लेकर कृष्णा नदी और गंगा-यमुना नदियों के किनारे बसे गांवों और शहरी इलाकों में बाढ़ की तबाही के लिए आगे बढ़ रहा है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत, बदायूं, मथुरा, आगरा समेत कई जिलों में बाढ़ का पानी बहुत तेजी से ऊपर बढ़ रहा है। सोमवार दोपहर बारह बजे तक के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना, काली और कृष्णा नदी में जलस्तर खतरे के निशान से बीते 12 घंटे में लगभग डेढ़ गुना बढ़ गया है। बाढ़ के खतरे के आगाह करते हुए संबंधित जिलों को सतर्क किया गया है।

Flood alert: Water level of rivers increased by one and a half times, big danger for UP for next two days

बीते 12 घंटे में नदियां खतरे के निशान से ऊपर पहुंचीं - केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से संबंधित बाढ़ पर नजर रखने वाले महकमे के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में नदियों के जलस्तर में भारी प्रवाह बना हुआ है। बीते 12 घंटे के भीतर बागपत के शेखपुरा इलाके में कृष्णा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से डेढ़ गुना (डेढ़ मीटर) ऊपर चला गया है। इस वजह से बागपत समेत आसपास के कई इलाकों में नदी का पानी भरना शुरू हो गया है।

Flood alert: Water level of rivers increased by one and a half times, big danger for UP for next two days

इसी तरह मुजफ्फरनगर के रतनपुर इलाके में काली नदी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक काली नदी का जलस्तर भी बीते 12 घंटों के भीतर बहुत तेजी से खतरे के निशान से काफी ऊपर पहुंच चुका हैं।

मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इन दो नदियों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। काली नदी और कृष्णा नदी ने भारी जल प्रवाह के चलते अपने मुख्य मार्ग को छोड़कर आबादी में प्रवेश करना शुरू कर दिया है। वह कहते हैं कि बाढ़ तो बीते कुछ समय से इस इलाकों में बनी हुई थी, लेकिन दो दिनों में नदियों में जलस्तर बढ़ गया है।

Flood alert: Water level of rivers increased by one and a half times, big danger for UP for next two days

मथुरा और आगरा में यमुना का बढ़ा जलस्तर - केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की ओर से एनडीआरएफ और गृह मंत्रालय के नोडल महकमे को भेजी गई जानकारी के मुताबिक आगरा के बटेश्वर इलाके में यमुना का जलस्तर बहुत तेजी से ऊपर बढ़ा है। जबकि मथुरा के शेरगढ़ इलाके में भी यमुना अपने रौद्र रूप के साथ आगे बढ़ रही।

Flood alert: Water level of rivers increased by one and a half times, big danger for UP for next two days

मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे दिल्ली के यमुना खादर इलाके में पहुंचे पानी का जल स्तर कुछ कम हो रहा है, वैसे-वैसे ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बह रही यमुना में जलस्तर बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि मंत्रालय ने इन सभी इलाकों में बाढ़ के खतरे के चलते आबादी वाले इलाकों को खाली कराने की चेतावनी दी है। हालांकि इस चेतावनी के बाद भी बाढ़ ने यूपी में अपना कहर ढाना शुरू कर दिया है।

Flood alert: Water level of rivers increased by one and a half times, big danger for UP for next two days

जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जिले की जल ढाका नदी भी अपने इलाके में खतरनाक बड़े हुए जलस्तर के साथ आगे बढ़ रही है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को मिली जानकारी के मुताबिक यहां पर पानी का जलस्तर खतरे के निशान से तकरीबन डेढ़ मीटर ऊपर है।

Flood alert: Water level of rivers increased by one and a half times, big danger for UP for next two days

इसी तरह पश्चिम बंगाल के अलीपुर जिले के हासीमारा इलाके में तोरसा भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के ही दोमुहान इलाके में तीस्ता नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिम्मेदार महकमे से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इन सभी नदियों के इलाकों में पड़ने वाले इलाकों को अलर्ट पर रखा गया है। इसी आसाम में बेकी नदी बारपेटा इलाके में खतरे के निशान से ऊपर बहना शुरू कर दिया है।