Lok Sabha Election 2024 : बीजेपी को एक और झटका, ये सहयोगी पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव

 
Lok Sabha Election 2024
Whatsapp Channel Join Now
हरियाणा में भाजपा की गठबंधन सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने घोषणा की कि वह लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को हरियाणा में बड़ा झटका लगा है। हरियाणा में भाजपा की गठबंधन सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने ऐलान किया है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने जा रही है।

इस पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। पार्टी के एक नेता ने दुष्यंत चौटाला के हवाले से कहा कि जजपा समन्वय समिति ने गठबंधन के मुद्दे पर दो दौर की बातचीत की है।

Lok Sabha Election 2024

उन्होंने कहा कि हिसार और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीटें जजपा की प्राथमिकता हैं, जिन पर गठबंधन की संभावना पर चर्चा की जा सकती है। पार्टी 10 की 10 सीटों पर अपनी तैयारी कर रही है। जननायक जनता पार्टी अब तक छह लोकसभा सीटों पर सफल रैलियां कर चुकी है और 13 मार्च को सातवीं रैली हिसार में होगी।

जिसमें जनता को हिसार में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। सिरसा में हुई चुनाव समन्वय समिति की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। एक सवाल के जवाब में चौटाला ने कहा कि क्षेत्रीय दल लगातार एनडीए में शामिल हो रहे हैं।

Lok Sabha Election 2024

उन्‍होंने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पिछले साढ़े चार साल में किसानों और आम आदमी को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से सफल रही है और हम भविष्य में भी इसी सोच के साथ काम करते रहेंगे।

हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनका अपना राजनीतिक फैसला है और बृजेंद्र सिंह ने (जजपा के साथ) गठबंधन खत्म करने की मांग के एक साल बाद यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि समय बताएगा कि बृजेंद्र सिंह हिसार में रहेंगे या सोनीपत जाएंगे।

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024