Maharashtra News: ASI के खुदाई में आई खटखट की आवाज, धरती के अन्दर का नजारा देख सभी ने जोड़ लिए हाथ

 
Maharashtra News
Whatsapp Channel Join Now
खुदाई के दौरान अचानक आई खटखट की आवाज। इसके बाद जो सामान मिला उसे देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

Maharashtra News: महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के सिंदखेड राजा शहर में एक हैरान कर देने वाली घटना घटी है। यहां भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा खुदाई कराई जा रही थी। जब जमीन की खुदाई की जा रही थी तो खटखट की आवाज आई।

इस आवाज अधिकारी समेत वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। इस घटना के बाद जिनकी मूर्ति मिली उसे देख सबने हाथ जोड़ लिए। खुदाई के दौरान ‘शेषशायी विष्णु’ की एक विशाल मूर्ति मिली है। नागपुर क्षेत्र के अधीक्षण पुरातत्वविद अरुण मलिक ने बताया कि यह मूर्ति 2.25 मीटर की गहरायी में मिली।

Maharashtra News

जब विशेषज्ञों के एक दल ने लखुजी जाधवराव की छतरी के संरक्षण कार्य के दौरान कुछ पत्थर देखा तथा फिर और खुदाई करने के बाद मंदिर की नींव तक पहुंचे। मलिक ने बताया, ‘‘सभा मंडप मिलने के बाद हमने और खुदाई करने का फैसला किया और इस दौरान हमें देवी लक्ष्मी की एक मूर्ति मिली।

बाद में, इसमें से शेषशायी विष्णु की विशाल मूर्ति मिली। यह 1.70 मीटर लंबी और एक मीटर ऊंची है। मूर्ति के आधार की चौड़ाई संभवत: 30 सेंटीमीटर है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह क्लोराइट शिस्ट चट्टान से बनी है। ऐसी मूर्तियां दक्षिण भारत (होयसल राजवंश) में बनायी गयी थीं।

Maharashtra News

इसमें भगवान विष्णु शेषनाग पर लेटे हुए हैं और देवी लक्ष्मी उनके पैर दबा रही हैं। इस मूर्ति में समुद्र मंथन को दर्शाया गया है और इससे निकले अश्व और ऐरावत की नक्काशी भी पैनल पर देखी जा सकती है।’’ उन्होंने बताया कि इस मूर्ति की विशेषता दशावतार, समुद्र मंथन और भगवान विष्णु को दर्शाती हुई बारीक नक्काशी है।

मूर्ति विशेषज्ञ सैली पलांडे दातार ने बताया कि इसमें इस्तेमाल पत्थर शिस्ट चट्टान है जो स्थानीय रूप से पाए जाने वाले बेसॉल्ट चट्टान के मुकाबले नरम होता है। उन्होंने बताया, ‘‘ऐसी मूर्तियां पहले मराठावाड़ा में पायी जाती थीं लेकिन वे बेसॉल्ट चट्टानों से बनी होती थीं।

Maharashtra News

इस पैनल पर शेषनाग और समुद्र मंथन के बीच की मूर्ति भी प्रमुखता से उकेरी गयी है जो इसकी विशेषता है। भविष्य में जब महाराष्ट में एक कला संग्रहालय स्थापित किया जाएगा तो यह मूर्ति उसकी प्रमुख कलाकृतियों में से एक होगी।’’

Maharashtra News