Mother sold child to buy iPhone 14: ममता हुई शर्मसार: कलयुगी माँ ने iPhone खरीदने के लिए बेच दिया 8 महीने का बच्चा

 
Mamta put to shame: Kalyugi mother sold 8-month-old baby to buy iPhone
Whatsapp Channel Join Now
एक मां पर रील बनाने का ऐसा नशा छाया कि उसने अपने बच्चे को ही बेच दिया। क्योंकि उसे iPhone 14 खरीदना था। पुलिस ने मां और बच्चे को खरीदने वाली महिला को गिरफ्त में ले लिया है।

Mamta put to shame: Kalyugi mother sold 8-month-old baby to buy iPhone

Mother sold child to buy iPhone 14: बच्चा सबसे अधिक सुरक्षित कहां होता है? इस सवाल का जवाब सभी जानते हैं, उत्तर है - अपनी मां के पास। मगर जब मां ही उसका सौदा करने लगे तो? कुछ खबरों पर यकीन करना बेहद मुश्किल होता है। हालिया घटना पश्चिम बंगाल का है।

जहां के उत्तर 24 परगना जिले की रहने वाली एक मां पर Instagram पर रील बनाने का ऐसा नशा चढ़ा की इसे पूरा करने के लिए उसने अपने बच्चे तक को बेच दिया। लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि एक मां मोबाइल की खातिर अपने जिगर के टुकड़े का सौदा कैसे कर सकती है।

Mamta put to shame: Kalyugi mother sold 8-month-old baby to buy iPhone

दरअसल ये महिला iPhone से रील बनाना चाहती थी। इस शौक को पूरा करने के लिए उसने अपने बच्चे का सौदा कर दिया। यह चौंकाने वाली घटना बंगाल की है। यहां एक जोड़े ने इंस्टाग्राम रील्स बनाने के लिए iPhone 14 खरीदने के लिए अपने 8 महीने के बच्चे को बेच दिया।

Mamta put to shame: Kalyugi mother sold 8-month-old baby to buy iPhone

उत्तर 24 परगना का रहने वाला जयदेव घोष और उसकी पत्नी साथी घोष पर आरोप है कि उन्होंने iPhone लेने के लिए अपने 8 महीने के बच्चे का सौदा कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक इस जोड़े के पास एक 7 साल की बेटी है और एक 8 महीने का बच्चा था।

Mamta put to shame: Kalyugi mother sold 8-month-old baby to buy iPhone

गत शनिवार से पड़ोसियों ने देखा कि घोष दम्पति की बेटा गायब है और उनके पास एक बेहद महंगा iphone आ गया है। जिससे दोनों इंस्टाग्राम रील्स बना रहे थे। लोगों को शक हुआ की इतना कीमती फोन इनलोगों के पास कैसे आया, जरुर कुछ गड़बड़ है। बाद में पड़ोसियों ने दवाब बनाया तो इस दंपत्ति ने बताया कि उन्होंने फ़ोन के लिए अपने बेटे 8 महीने के बेटे को बेच दिया।

Mamta put to shame: Kalyugi mother sold 8-month-old baby to buy iPhone

इस मामले में स्थानीय पार्षद तारक गुहा का कहना है कि बच्चे को बेचने के बाद आरोपी मां ने शनिवार आधी रात 7 वर्षीय लड़की को भी बेचने की कोशिश की। लेकिन लोगों को जैसे ही इस बात की भनक लगी उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिस कारण बच्ची बच गई।

Mamta put to shame: Kalyugi mother sold 8-month-old baby to buy iPhone

जिसके बाद पड़ोसियों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मां साथी को गिरफ़्तार कर लिया साथ ही बच्चे को खरीदने वाली प्रियंका नामक महिला को अपने गिरफ्त में लिया है। आरोप है कि 8 महीने के इस बच्चे को 2 लाख रुपये में बेचा गया गया। बच्चे को बेचने के आरोप में पुलिस ने मां सहित 4 लोगों को गिरफ़्तार किया है।