National News: Amit Shah का सासाराम दौरा रद्द, भाजपा बोली- नीतीश से नहीं संभल रहा बिहार

 
National: Amit Shah's visit to Sasaram cancelled, BJP said - Bihar is not able to handle Nitish
Whatsapp Channel Join Now
अमित शाह के सासाराम दौरे को लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने साफ तौर पर कहा है कि नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है। दुर्भाग्य से हमें यह कार्यक्रम रद्द करना पड़ा है।

National News: केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह 2 अप्रैल को बिहार दौरे पर जा रहे हैं। हालांकि, 2 अप्रैल को सासाराम में अमित शाह की एक रैली आयोजित थी जिसे अब स्थगित करना पड़ा है। सासाराम में हुए हिंसा के बाद भाजपा ने यह फैसला लिया है।

इस बात की जानकारी भाजपा प्रवक्ता संजय मयूख ने दी। अमित शाह पटना और नवादा में अपना कार्यक्रम करेंगे। शनिवार शाम को अमित शाह बिहार पहुंच जाएंगे। सासाराम में अमित शाह सम्राट अशोक की जयंती समारोह में शिरकत करने वाले थे। इस दौरान वह एक जनसभा को भी संबोधित करते। हालांकि, अब इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। अमित शाह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही पटना पहुंचेंगे।

National: Amit Shah's visit to Sasaram cancelled, BJP said - Bihar is not able to handle Nitish

दूसरी ओर अमित शाह के सासाराम दौरे को लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने साफ तौर पर कहा है कि नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है। दुर्भाग्य से हमें यह कार्यक्रम रद्द करना पड़ा है।

उन्होंने दावा किया कि हमारे लोगों पर बम चल रहे हैं। सम्राट अशोक हमारे आराध्य रहे हैं और हम उनके विचारों को आगे लेकर जाएंगे। फिलहाल, सासाराम में धारा 144 लागू कर दिया गया है। वहीं, जदयू के एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा के अंदर हिम्मत नहीं थी इसी कारण सासाराम में कार्यक्रम को रद्द किया गया।

National: Amit Shah's visit to Sasaram cancelled, BJP said - Bihar is not able to handle Nitish

उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों और नौजवानों के समक्ष क्या मुंह दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सम्राट अशोक के जयंती की के दिन राजकीय दिन घोषित किया है और बीजेपी इसका क्रेडिट ले रही है। 

National: Amit Shah's visit to Sasaram cancelled, BJP said - Bihar is not able to handle Nitish

बिहार के रोहतास और नालंदा जिले के मुख्यालय क्रमश: सासाराम और बिहार शरीफ में राम नवमी के आयोजन के दौरान उत्पन्न तनाव के मद्देनजर शुक्रवार को दोनों शहरों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। सासाराम में रविवार को प्रस्तावित एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी शामिल होना है।

वहीं, शुक्रवार दोपहर को सासाराम के सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) मनोज कुमार ने बृहस्पतिवार शाम को हुई झड़पों की पुनावृत्ति को रोकने के लिए धारा-144 (निषेधाज्ञा) लागू कर दी। 

National: Amit Shah's visit to Sasaram cancelled, BJP said - Bihar is not able to handle Nitish

बिहार में हिंसा की साजिश! CM नीतीश बोले- किसी ने कुछ गड़बड़ किया है

National: Amit Shah's visit to Sasaram cancelled, BJP said - Bihar is not able to handle Nitish

बिहार के अलग-अलग जिलों में रामनवमी के अगले दिन शुक्रवार को जमकर हिंसा हुई। सीएम के गृह जिला नालंदा और रोहतास में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए धारा 144 लागू है। वहीं, सीएम नीतीश कुमार हिंसा को लेकर साजिश की आशंका जताई।

उन्होंने कहा कि बहुत दुख की बात है। हमें कल जैसे ही पता चला, अलर्ट होकर तेजी से काम किया गया। उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये किसी ने जानबूझकर किया है। हमने कहा है कि इस बारे में पता लगाया जाए।

वहीं, भाजपा ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सासाराम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह का दौरा रद कर दिया। इसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यहां किसी को देख कर काम नहीं होता है। केंद्रीय मंत्री हमेशा आते ही रहते हैं। उन्हें सुरक्षा दी जाती है।

National: Amit Shah's visit to Sasaram cancelled, BJP said - Bihar is not able to handle Nitish

 राज्य सरकार हमेशा अपनी ज़िम्मेदारी निभाती है। हम इन चीजों का ध्यान रखते हैं। वे (भाजपा) लोग ध्यान न रखें वो अलग बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह क्यों आ रहे थे और अब क्यों नहीं आ रहे हैं, वे ही बता सकते हैं।

पटना स्थित अधिवेशन भवन में बिहार लोक सेवा आयोग के 75वें स्थापना दिवस समारोह के लिए पहुंचे सीएम नीतीश कुमार मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि सासाराम में जो भी हुआ, वह सामान्य घटना नहीं है।

सीएम ने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है। ये सब बदमाशी कर रहे हैं। इसमें किसी ने कुछ गड़बड़ किया है। वरीय अधिकारी मामले को देख रहे हैं। बिहार में सबकुछ ठीक चल रहा था। इससे पहले कभी ऐसा कुछ नहीं हुआ था। अब इस तरह की गड़बड़ी कौन कर रहे हैं, यह भी देखा जा रहा है।