National News: पूर्व PM की पोती ने ससुरालियों पर लगाया उत्‍पीड़न का आरोप, पति का आरोप - मांग रही 100 करोड़

 
National News: Former PM's granddaughter accuses in-laws of harassment, husband alleges - demanding 100 crores
Whatsapp Channel Join Now
देश के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की पोती ने पति व ससुरालवालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उनके पति ने भी पत्नी पर एक अरब रुपये और ओडिशा से विधायक का टिकट मांगने का आरोप लगाया है। 

देश के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की पोती ने पति व ससुरालवालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने पुलिस मुख्यालय को शिकायत की है। आरोप है कि इससे पहले उन्होंने राजपुर थाने को शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

उधर, इस मामले में उनके पति ने भी पत्नी पर एक अरब रुपये और ओडिशा से विधायक का टिकट मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने भी सोमवार को पुलिस मुख्यालय को शिकायत की है।

National News: Former PM's granddaughter accuses in-laws of harassment, husband alleges - demanding 100 crores

पूर्व पीएम की पोती अंद्रीजा मंजरी सिंह ने बताया कि उनकी शादी उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री आरएन सिंह देव के पोते अरकेश नारायण सिंह देव से वर्ष 2017 में हुई थी। अरकेश नारायण सिंह ओडिशा के बालागीर से पूर्व सांसद व मंत्री अनंग उदय सिंह देव के बेटे हैं। उनका एक घर देहरादून के राजपुर क्षेत्र में है।

बीते कुछ समय से अद्रीजा और अरकेश सिंह इसी मकान में रह रहे हैं। अद्रीजा का आरोप है कि 13 मई को वह बाहर गई थी। जब घर लौटी तो गार्ड ने अरकेश नारायण के कहने पर घर में ताला लगा दिया। 40-45 मिनट बाद किसी तरह वह घर के अंदर घुसी।

National News: Former PM's granddaughter accuses in-laws of harassment, husband alleges - demanding 100 crores

आरोप है कि अरकेश और उनके स्वजन शादी के बाद से उनसे दहेज की मांग कर रहे हैं। इससे उनका मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। यही नहीं, उन्होंने घर के नौकरों और अरकेश के कुछ साथियों पर अभद्रता का आरोप भी लगाया है। उन्होंने इस मामले में पिछले दिनों राजपुर पुलिस को शिकायत की थी। लेकिन, कार्रवाई न होने पर अब पुलिस मुख्यालय को शिकायत की है।

National News: Former PM's granddaughter accuses in-laws of harassment, husband alleges - demanding 100 crores

इस मामले मे अद्रीजा मंजरी सिंह के पति अरकेश नारायण सिंह देव ने भी उन पर कई आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अद्रीजा और वह अलग होना चाहते हैं। इसके लिए वह तलाक का आवेदन भी करने वाले हैं, लेकिन अंद्रीजा उनसे सरोगेसी के माध्यम से बच्चा मांग रही हैं।

National News: Former PM's granddaughter accuses in-laws of harassment, husband alleges - demanding 100 crores

इसके साथ ही वह 100 करोड़ रुपये और विधायक का टिकट मांग रही हैं। यह देने पर ही उन्होंने सहमति से तलाक देने की बात कही है। उनका कहना है कि जब मामला न्यायालय में जाएगा तो जो न्यायालय का आदेश होगा उसके आधार पर ही वह खर्च देंगे।

इतना पैसा उनके पास नहीं है और ना ही वह टिकट दिलाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने भी इस मामले में पुलिस मुख्यालय से शिकायत की है। बता दें कि अरकेश स्वयं भी 2019 में विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं।