Shani Vakri 2024: शनि के वक्री होने से खुलने वाले है इन राशियों के भाग्य, अटके काम होंगे पूरे

 
Shani Vakri 2024
Whatsapp Channel Join Now
शनि देव जल्द ही अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। शनि 29 जून को कुंभ राशि में वक्री होंगे। शनि की उल्टी चाल कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाली है।

Shani Vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shastra) में शनि को बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। शनि देव (Shani Dev) के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में बड़े बदलाव आ जाते हैं। शनि देव को न्यायदाता और कर्म फल दाता भी कहा जाता है जो व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार शुभ-अशुभ फल देते हैं।

शनि अभी कुंभ राशि (Kumbh Raashi) में  हैं। इस पूरे साल शनि इसी राशि में रहेंगे। कुंभ राशि में रहते हुए शनि 29 जून, 2024 को वक्री (Shani Vakri Date 2024) हो जाएंगे। शनि 15 नवंबर,2024 तक कुंभ राशि में वक्री अवस्था में ही रहेंगे। वक्री होकर शनि कुछ राशियों का उद्धार करने वाले हैं। जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Shani Vakri 2024

वृषभ राशि (Taurus) - शनि की उल्टी चाल का फायदा वृषभ राशि को मिलने वाला है। इसके परिणामस्वरूप आपको धन और करियर में खूब तरक्की मिलेगी। व्यापार में मुनाफा होगा। आपकी रुकी हुई योजनाएं फिर से रफ्तार पकड़ेंगी।

इस राशि के लोगों के रुके हुए काम पूरे होंगे। आपके लाभ के योग बनेंगे। वक्री होकर शनि से वृषभ राशि वालों को बहुत लाभ कराएंगे। आपके वैवाहिक जीवन की समस्या भी जल्द दूर हो जाएगी। लंबी यात्राओं पर जाने से पहले थोड़ा ध्यान रखें।

Shani Vakri 2024

छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। किसी को दिया गया उधार आपको वापस मिल जाएगा।

कर्क राशि (Cancer) - शनि की उल्टी चाल से कर्क राशि के लोगों को महत्वपूर्ण परिणाम मिलेंगे। आपको कुछ क्षेत्रों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी जिसके बारे में आपने कल्पना भी नहीं की थी। आपके सहकर्मी कार्यक्षेत्र में आपको पूरा समर्थन देंगे जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति प्रबल होने लगेगी।

Shani Vakri 2024

आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शनि के वक्री होने के प्रभाव से आपको अपने व्यापार में और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। भाई- बहनों से आपका प्रेम बढ़ेगा और आप उनकी मदद करते नजर आएंगे। भाग्य की कृपा समय-समय पर मिलती रहेगी जिससे रुके हुए काम बनेंगे। इस अवधि में आपको आपकी मेहनत का सफल परिणाम मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn) - शनि की इस अवस्था का आपको आर्थिक मोर्चे पर लाभ होगा। इस अवधि में आप धन की बचत करने में सफल होंगे जिससे आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। आप बचत कर पाएंगे। अगर लंबे समय से कोई संपत्ति आप विक्रय करना चाहते थे और वो नहीं हो रही थी तो इस अवधि में वह हो जाएगी।

Shani Vakri 2024

आप कोई नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। इस दौरान मकर राशि वालों के पारिवारिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। इस समय समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे।