Success Story: 21 साल की तान्या जाएगी जापान, मिला 45 लाख का पैकेज

 
Success Story: 21 year old Tanya will go to Japan, got a package of 45 lakhs
Whatsapp Channel Join Now
पिलानी कस्बे की रहने वाली तान्या सिंह धाभाई ने महज 21 साल की उम्र में 45 लाख का पैकेज प्राप्त किया है। अब वह जापान की विश्व प्रसिद्ध आईटी कंपनी टेक एम में डाटा एनालिस्ट के पद पर काम करेंगी।

Success Story: जयपुर। पिलानी कस्बे की रहने वाली तान्या सिंह धाभाई ने महज 21 साल की उम्र में 45 लाख का पैकेज प्राप्त किया है। अब वह जापान की विश्व प्रसिद्ध आईटी कंपनी टेक एम में डाटा एनालिस्ट के पद पर काम करेंगी।

Success Story: 21 year old Tanya will go to Japan, got a package of 45 lakhs

तान्या सिंह के पिता हजारी सिंह धाभाई ने बताया कि तान्या बचपन से होशियार रही है। वह क्लास टॉपर रहने के अलावा पहले ही प्रयास में बिट्स पिलानी में प्रवेश लेने में कामयाब रही। अभी हाल ही में उसने बिट्स 2023 का बैच पास आउट किया।

Success Story: 21 year old Tanya will go to Japan, got a package of 45 lakhs

इसके करीब सात-आठ दिन बाद ही उसे जापान की विश्व प्रसिद्ध आईटी कंपनी टेक एम से ऑफर मिला। तान्या सिंह की नियुक्ति टोक्यो जापान में हुई है। तान्या की मम्मी नीतू सिंह व छोटी बहन टियाषा सिंह भी जापान रहते है।

Success Story: 21 year old Tanya will go to Japan, got a package of 45 lakhs

विश्व के टॉप 200 स्टूडेंट्स में भी हो चुका है चयन - तान्या सिंह के पिता हजारी सिंह ने बताया कि हावर्ड में वर्ल्ड स्टूडेंट्स लीडर्स प्रोग्राम होता है। जिसमें पूरे विश्व के 200 के करीब विद्यार्थियों का चयन होता है। इस प्रोग्राम में विश्व के नामचीन उद्योगपति, अर्थशास्त्री आदि न केवल अपने अनुभवों को इन चयनित स्टूडेंट्स के साथ शेयर करते है।

Success Story: 21 year old Tanya will go to Japan, got a package of 45 lakhs

बल्कि स्टूडेंट्स भी उनके साथ अपने भविष्य की प्लानिंग को शेयर करते है। जो एक विश्व प्रसिद्ध प्रोग्राम होने के साथ साथ प्रतिष्ठित प्रोग्राम भी है। इसके लिए भी तान्या सिंह का चयन भारत के चुनिंदा स्टूडेंट्स के साथ हुआ था। लेकिन कुछ कारणों की वजह से तान्या इसमें शामिल नहीं हो पाई थी।

Success Story: 21 year old Tanya will go to Japan, got a package of 45 lakhs