Surya Grahan 2024: 08 अप्रैल को लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिये सही समय एवं सूतक काल

 
Surya Grahan 2024
Whatsapp Channel Join Now

 Surya Grahan 2024: सनातन धर्म में सूर्य एवं चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। विश्व के कई अन्य देशों में भी ग्रहण को महत्वपूर्ण माना जाता है। माया सभ्यता में सूर्य ग्रहण को बेहद कष्टकारक माना जाता था। ज्योतिषियों की मानें तो राहु द्वारा सूर्य या चंद्र के ग्रास से ग्रहण लगता है।

अतः ग्रहण के दौरान पृथ्वी पर राहु का प्रभाव बढ़ जाता है। इसके लिए ग्रहण के समय में शुभ कार्य करने की मनाही होती है और न ही खाने-पीने की सलाह दी जाती है। हालांकि, बच्चे, वृद्धजन एवं बीमार व्यक्ति ग्रहण के समय फल और जल ग्रहण कर सकते हैं।

Surya Grahan 2024

इस साल 08 अप्रैल को पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। आइए, ग्रहण का सही समय और सूतक काल के बारे में जानते हैं। सूर्य ग्रहण 08 अप्रैल को संध्याकाल (रात) 09 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा और देर रात (09 अप्रैल) 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा।

वहीं, पूर्ण सूर्य ग्रहण लगभग 07 मिनट का रहने वाला है। यह ग्रहण अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा समेत यूरोप के कई देशों में दिखाई देगा। अमेरिका समेत ग्रहण प्रभावित अन्य देशों में सुबह 09 बजे से सूतक लगेगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा।

Surya Grahan 2024

अतः सूतक भी लागू नहीं होगा। इसके अलावा, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के देशों में भी सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक चार प्रहर पूर्व लगता है। आसान शब्दों में कहें तो सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पूर्व सूतक लगता है।

ऐसा तब होता है, जब ग्रहण दिखाई देता है। ग्रहण न दिखने पर सूतक मान्य नहीं होता है। वहीं, चंद्र ग्रहण के दौरान 09 घंटे का सूतक होता है। सूतक नहीं लगने के बावजूद भी ग्रहण के समय कोई मांगलिक कार्य न करें।

Surya Grahan 2024

साथ ही ग्रहण के समय खानपान और तामसिक प्रवृति से दूर रहें। इस समय जगत के पालनहार भगवान विष्णु के नामों का सुमिरन करें।

Surya Grahan 2024