Bollywood News: Hina Khan ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शिप पर हुईं रोमांटिक, वायरल हुआ वीडियो
![Bollywood News: Hina Khan gets romantic on a ship with boyfriend Rocky Jaiswal, video goes viral](https://www.bmbreakingnews.com/static/c1e/client/99149/uploaded/48576da0fddd2729d84c98912560e7a8.jpg?width=963&height=520&resizemode=4)
Bollywood News: हिना खान ने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ बोल्ड पोज देते हुए देखा जा सकता है। हिना खान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'हम हर मुश्किल में साथ है।'
हीरो फॉरएवर, रील इंस्टाग्राम। हिना खान इस वीडियो में काफी कूल लग रही है। दोनों एक शिप पर नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक जैसे कपड़े पहन रखे हैं। वहीं दोनों एक-दूसरे को प्यार करते हुए नजर आ रहे हैं।
हिना खान ने वीडियो 1 घंटे पहले शेयर किया है, जिसे 60 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं तस्वीरों पर 338 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है।
विकास कलंत्री ने लिखा है, 'क्या बात है, प्यार।' एक ने लिखा है, 'सलामत रहे हमेशा यह प्यार।' एक ने लिखा है, 'मेड फॉर ईच अदर।' एक ने लिखा है, 'आप दोनों को ढेरों प्यार।'
हिना खान एक्ट्रेस है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। हिना खान ने रॉकी जयसवाल के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है।
दोनों को अक्सर साथ देखा जाता हैं।दोनों ने अभी तक शादी की घोषणा नहीं की है। हालांकि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में है। रॉकी जायसवाल हिना खान को लेकर एक फिल्म बना रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म का पोस्टर भी जारी किया था।
हिना खान ने इसके पहले अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें उन्हें बोल्ड अंदाज में बोल देते हुए देखा जा सकता है। फोटो में उन्होंने 9 डीप नेक स्लीवलैस ब्रालेट पहन रखी है। वहीं उन्होंने घाघरा भी पहन रखी है। वह काफी हॉट लग रही है। हिना खान का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनकी तस्वीर को साढ़े 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले थे।
हिना खान (Hina Khan) अपने फैंस को अपनी जिंदगी की झलकियां दिखाती रहती हैं। वे क्रिसमस के मौके पर विदेश में थीं, जहां से उन्होंने एक खूबसूरत वीडियो पोस्ट किया था। यह वीडियो उन तमाम लोगों को जवाब है, जो सोचते थे कि उनका ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ ब्रेकअप हो गया है।
हिना खान के वीडियो से साबित हो गया है कि उनका रॉकी जायसवाल से ब्रेकअप नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिना खान क्रिसमस के मौके पर लंदन में थीं और उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है, वह क्रिसमस ईव का है। वे वीडियो में ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ रोमांस करती दिखाई दे रही हैं।
वीडियो में, कपल को बीच सड़क पर एक-दूसरे से गले मिलते और प्यार जताते हुए देखा जा सकता है। वे सुहाने मौसम में लव बर्ड्स की तरह जिंदगी का भरपूर लुत्फ उठाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखकर लगता है कि वे बड़ी सी यॉट के बगल में खड़े हैं। वीडियो के साथ दिए कैप्शन में, हिना खान लिखती हैं, ‘अच्छे और बुरे वक्त में हमेशा साथ।’