International: Northern Nigeria में नौका पलटने से 103 लोगों की मौत

International: अबुजा। उत्तरी नाइजीरिया में एक नौका के पलटने से बच्चों सहित कम से कम 103 लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस प्रवक्ता ओकासनमी अजयी ने बताया कि नौका क्वारा राज्य के पटेगी जिले में नाइजर नदी में सोमवार तड़के दुर्घटनाग्रस्त हुई। अब भी बड़ी संख्या में लोग लापता हैं और स्थानीय लोग तथा पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
उन्होंने बताया कि 100 लोगों को अभी तक बचाया गया है। स्थानीय प्रमुख अब्दुल गाना लुकपाडा ने कहा, ‘‘नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। उसमें करीब 300 लोग सवार थे। नौका पानी के अंदर एक बड़े लट्ठे से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई।’’ क्वारा के गवर्नर अब्दुलरहमान अब्दुलराज़क के कार्यालय ने बयान जारी कर शोक व्यक्त किया है।
उत्तरी नाइजीरिया में एक शादी से लौट रहे लोगों को ले जा रही एक नाव के पलटने से करीब 100 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लापता हैं। पुलिस और स्थानीय निवासियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ओकासनमी ने बताया कि नाव सोमवार तड़के पड़ोसी नाइजर राज्य के क्वारा राज्य में नाइजर नदी में पलट गई।
स्थानीय निवासी उस्मान इब्राहिम ने बताया कि पीड़ित महिलाएं और बच्चे नाइजर राज्य के एगबोटी गांव में एक रात के विवाह समारोह से लौट रहे थे। तभी नाव पलट गई। नाव में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना लगभग 3 बजे हुई और बहुतों को इसके बारे में घंटों बाद पता चला।
अधिकारी और स्थानीय लोग अभी भी नदी में और लाशों की तलाश कर रहे हैं। बता दें कि नाइजीरिया के कई दूरस्थ समुदायों में नाव दुर्घटनाएं आम हैं जहां परिवहन के लिए आमतौर पर स्थानीय रूप से निर्मित नावों का उपयोग किया जाता है।