Trending News: शादी से पहले ही महिला ने रिश्तेदारों को कोर्ट में घसीटने की दी धमकी, जानिये क्या है पूरा मामला

 
Trending News: Woman threatens to drag relatives to court even before marriage, know what is the whole matter
Whatsapp Channel Join Now
अगर वादा करने बाद भी कोई शादी में नहीं आया तो उसके खिलाफ मैं अदालत में एक्शन लूंगी और बर्बाद हुए खाने के पैसे वसूलूंगी। दरअसल महिला का कहना है कि खाने पर काफी राशि खर्च होती है और अगर किसी व्यक्ति को शादी में नहीं आना है तो वो पहले सूचित कर दें।

Trending News:  आज कल का जमाना काफी प्रोफेशनल और प्रैक्टिकल सोच वाला है। लोग चाहे रोजमर्रा का जीवन हो, ऑफिस हो या फिर रिश्तेदारों के साथ रिश्ते निभाना हो हर तरफ प्रैक्टिकल अप्रोच के साथ काम करते है। कई मामलों में युवाओं की ये प्रैक्टिकल अप्रोच काफी काम आती है। युवाओं की ये प्रैक्टिल सोच के कारण सीधे साफतौर पर बाते कही जाती है। मगर कई मामलों में ये साफगोई लोगों को रास भी नहीं आती है।

Trending News: Woman threatens to drag relatives to court even before marriage, know what is the whole matter

एक महिला ने खुद साफतौर पर अपने रिश्तेदारों से ऐसी मांग कर दी है जिसकी सोशल मीडिया पर कई लोग तारीफ कर रहे हैं तो कई उस पर सवाल खड़े कर रहे है। दरअसल मामला महिला की शादी से जुड़ा है। आमौतर पर हर व्यक्ति शादी के बेहद खास मौके पर अच्छी खासी रकम खर्च कर उसे यादगार बनाने की कोशिश करता है। ये राशि खासतौर पर खाने पर काफी अधिक उपयोग होती है।

Trending News: Woman threatens to drag relatives to court even before marriage, know what is the whole matter

दरअसल महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2024 में होनी है। शादी को लेकर उसने तैयारियां शुरू कर दी है। शादी से पहले महिला ने अपने रिश्तेदारों को खास चेतावनी दी है।

Trending News: Woman threatens to drag relatives to court even before marriage, know what is the whole matter

महिला का कहना है कि उसके घरवाले शादी में आने की बात कहकर बाद में मुकर सकते है। अंत समय में शादी में ना आने की बात कहकर महिला का काफी नुकसान हो सकता है। ऐसे में शादी में तैयार होने वाला खाना वेस्ट हो सकता है।

Trending News: Woman threatens to drag relatives to court even before marriage, know what is the whole matter

महिला का कहना है कि वो किसी सूरत में खाना बरबाद नहीं होने देना चाहती। वहीं खाने पर काफी अधिक राशि भी खर्च होगा। ऐसे में वो खाना और उस पर खर्च होने वाली राशि बर्बाद नहीं करना चाहती है। महिला ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि मुझे अपने परिवार से प्यार है मगर ये लोग कई मामलों में कुछ अजीब है।

पोस्ट के मुताबिक महिला की शादी 2024 में है। शादी के इंविटेशन भेजने पर महिला ने कहा कि मैं अपने इंविटेशन कार्ड पर लिखूंगी की अगर वादा करने बाद भी कोई शादी में नहीं आया तो उसके खिलाफ मैं अदालत में एक्शन लूंगी और बर्बाद हुए खाने के पैसे वसूलूंगी। दरअसल महिला का कहना है कि खाने पर काफी राशि खर्च होती है और अगर किसी व्यक्ति को शादी में नहीं आना है तो वो पहले सूचित कर दें ताकि खाना और राशि बर्बाद होने से बच सके। 

Trending News: Woman threatens to drag relatives to court even before marriage, know what is the whole matter

लोगों के आये अलग अलग रिएक्शन - इस मामले पर महिला के रिएक्शन काफी अलग अलग आए है। महिला के पोस्ट पर कई लोगों को उसका आइडिया काफी पसंद आया है। लोगों का कहना है कि महिला ने अपनी बात साफ तौर पर रिश्तेदारों के सामने रखी है जो सही है। खाने की बर्बादी करना खराब है। हालांकि महिला ने जिस तरह अदालत में रिश्तेदारों को घसीटने की बात कही है उस पर लोगों ने नाराजगी भी जताई है।