Akhilesh Yadav & Swami Prasad: अखिलेश से मिलने पहुंचे नाराज महंत, कहा- स्वामी प्रसाद को पार्टी से निकालें या माफी मंगवाएं

 
Akhilesh Yadav & Swami Prasad: An angry Mahant came to meet Akhilesh, said- remove Swami Prasad from the party or apologize
Whatsapp Channel Join Now
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों से आहत महंत परमहंस उनकी शिकायत करने के लिए लखनऊ में अखिलेश यादव से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद को पार्टी से निकाला जाए या फिर उनसे माफी मंगवाई जाए।

Akhilesh Yadav & Swami Prasad:  अयोध्या के तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों से नाराज होकर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने के लिए लखनऊ उनके घर पहुंचे। हालांकि घर के बाहर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया जिस पर उन्होंने अखिलेश यादव तक अपना संदेश भेज दिया।

Akhilesh Yadav & Swami Prasad: An angry Mahant came to meet Akhilesh, said- remove Swami Prasad from the party or apologize

मीडिया से बातचीत में महंत परमहंस ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदू धर्म को लेकर लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। इससे हिंदुओं का बड़ा वर्ग आहत है। सभी धर्मों के मानने वाले लोग सपा का समर्थन करते हैं। ऐसे में धर्म को लेकर बयानबाजी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी से निकाला जाए या फिर उनसे माफी मंगवाई जाए।

Akhilesh Yadav & Swami Prasad: An angry Mahant came to meet Akhilesh, said- remove Swami Prasad from the party or apologize

उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद की बयानबाजी से सपा को ही नुकसान होगा। स्वामी अपनी पार्टी बनाने में लगे हुए हैं। वो खुद भी सपा को छोड़ने वाले हैं। हमारी अखिलेश यादव से मांग है कि उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाए वो लगातार सनातन धर्म को लेकर बयानबाजी करते रहते हैं।

Akhilesh Yadav & Swami Prasad: An angry Mahant came to meet Akhilesh, said- remove Swami Prasad from the party or apologize

उन्होंने कहा कि वह स्वामी प्रसाद पर कानून कार्रवाई को लेकर जल्द ही प्रार्थना पत्र देंगे। धार्मिक मुद्दों पर बयानबाजी को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद ने अपने बयान में कहा कि हिंदू धर्म सिर्फ एक धोखा है।

Akhilesh Yadav & Swami Prasad: An angry Mahant came to meet Akhilesh, said- remove Swami Prasad from the party or apologize

उन्होंने ब्राह्मण समाज के साथ ही हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान देकर सियासी गलियारों में बहस का नया मुद्दा खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म सिर्फ धोखा है।

Akhilesh Yadav & Swami Prasad: An angry Mahant came to meet Akhilesh, said- remove Swami Prasad from the party or apologize

लखनऊ में आयोजित रामस्वरूप वर्मा जन्म शताब्दी समारोह ने उन्होंने कहा कि ब्राह्मणवाद की जड़ें बहुत गहरी है और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है। सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर के इस देश के दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है।

Akhilesh Yadav & Swami Prasad: An angry Mahant came to meet Akhilesh, said- remove Swami Prasad from the party or apologize

स्वामी प्रसाद ने कहा कि अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का भी सम्मान होता है, दलितों का भी सम्मान होता, पिछड़ों का भी सम्मान होता लेकिन क्या विडंबना है कि दलितों का आज अपमान हो रहा है।