निकाय चुनाव भारी बहुमत से जीतेगी भाजपा : डिप्टी सीएम

शासन ने जल कर और गृहकर वृद्धि पर लगाई रोक

 
BJP will win civic elections with huge majority: Deputy CM
Whatsapp Channel Join Now

डिप्टी सीएम  ने कहा कि भाजपा की विजय यात्रा 2014 से जारी है, जो आगे भी जारी रहेगी। शासन ने जलकर एवं गृह कर वृद्धि पर रोक लगा दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि नगर निकाय के चुनाव में टिकट किसी को भी मिले, लेकिन हमें हर वार्ड में कमल खिले, इस लक्ष्य को लेकर हमें काम करना होगा।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश शासन ने जलकर एवं गृहकर वृद्धि पर रोक लगा दी है। इससे आम जनता को राहत मिलेगी।

सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में केशव ने कहा कि देश एवं प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। अब नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा भारी बहुमत से चुनाव जीतने जा रही है। 

डिप्टी सीएम  ने कहा कि भाजपा की विजय यात्रा 2014 से जारी है, जो आगे भी जारी रहेगी। शासन ने जलकर एवं गृह कर वृद्धि पर रोक लगा दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि नगर निकाय के चुनाव में टिकट किसी को भी मिले, लेकिन हमें हर वार्ड में कमल खिले, इस लक्ष्य को लेकर हमें काम करना होगा। 

BJP will win civic elections with huge majority: Deputy CM

इस अवसर पर भाजपा पार्षद किरण जायसवाल, पूर्व डिप्टी मेयर मुरारी लाल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, गिरि बाबा आदि ने हाउस टैक्स बढ़ोत्तरी में रोक लगाए जाने पर डिप्टी सीएम का आभार व्यक्त किया। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी मुट्ठीगंज स्थित अशोक स्तंभ का सौंदर्यीकरण कराए जाने को लेकर आभार  जताया। 

महानगर उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने  कहा कि तमाम वार्ड के नक्शे के अनुरूप वोटर लिस्ट अभी नहीं बनी है। इसलिए उसे नक्शे के अनुरूप बनाया जाए। डिप्टी  सीएम इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय के भी घर गए।

BJP will win civic elections with huge majority: Deputy CM

वहां शिक्षक निर्वाचन एवं निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिले के तीनों भाजपा अध्यक्ष गणेश केसरवानी, विभव नाथ भारती, अश्विनी दुबे, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, विभूति नारायण आदि की मौजूदगी में बैठक हुई। 

Deputy CM ने स्पष्ट किया कि भाजपा मदरसा विरोधी नहीं है

BJP will win civic elections with huge majority: Deputy CM

 भाजपा की सरकार में कोई भी अवैध गतिविधि नहीं होने दी जाएगी। बिना मान्यता वाले स्कूलों पर लगाम लगाई जा रही है। उसी क्रम में अवैध मदरसों का भी सर्वे पूरा हो चुका है।

जो मानक के अनुरूप नहीं हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी। यह बात यूपी के उप मुख्यमंत्री (UP Deputy CM) केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने प्रयागराज में कहीं।

डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को प्रयागराज प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बसपा सुप्रीमो के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कही, जिसमें उन्होंने सवाल उठाया था कि गैर मान्यता प्राप्त मदरसे सरकार पर बोझ नहीं तो फिर इनमें दखल क्यों दिया जा रहा है।

 केशव मौर्य ने स्पष्ट किया कि भाजपा मदरसा विरोधी नहीं है। सरकार चाहती है कि मदरसे के विद्यार्थी भी एडवांस पाठ्यक्रम को पढ़ेंं। वहां भी गणित, विज्ञान, अंग्रेजी जैसी चीजें पढ़ाई जाएं।

सभी संस्थानों पर देश के कानून बराबर तरीके से लागू होते हैं। बिना मान्यता वाले संस्थानों को या तो मानक पूरे कर मान्यता लेनी होगी या उन्हें बंद करना होगा। कोई भी अवैध गतिविधि सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।

देश, प्रदेश ही नहीं समाज के प्रत्येक व्यक्ति को वैध और अवैध में फर्क समझना होगा। एक प्रश्न के जवाब में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इमरान मसूद चाहे बसपा में रहें या कहीं और कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

देश और प्रदेश की जनता ने अगले 25 वर्षों तक भाजपा को ही सेवा का मौका देने का फैसला कर रखा है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज पहुंचने के बाद सबसे पहले उन पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के घर गए, जिनके यहां पिछले दिनों परिवार के किसी सदस्‍य का निधन हुआ था।

केशव मौर्य प्रयागराज के पूर्व डिप्टी मेयर लल्लू लाल कुशवाहा के भतीजे एवं उच्च न्यायालय के शासकीय अधिवक्ता अनिल कुशवाहा के पुत्र शुभम के निधन की सूचना पर उनके निवास पर पहुंचे और शोक संवेदना जताई।

इसके बाद भाजपा प्रयागराज महानगर कार्यसमिति सदस्य अनीता राज की पुत्री एवं शक्ति केंद्र संयोजक रमेश भारतीया की पुत्री के निधन की सूचना पर उनके निवास पर भी पहुंचे।

परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। इसी क्रम में फल सब्जी व्यापार मंडल महासंघ मुंडेरा के अध्यक्ष सतीश कुशवाहा के आवास पर जाकर उनके भाई के निधन पर संवेदना व्यक्त की।

यूपी के डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य शोक संवेदना जताने के बाद सर्किट हाउस पहुंचे। वहां आसम जन समस्याओं को सुना। साथ ही अधिकारियों से समस्‍याओं के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया।

उप मुख्यमंत्री केशव का यह दौरा नगर निगम चुनाव को लेकर रणनीतिक तौर पर विशेष माना जा रहा है। सभी वार्डों की स्थितियों की भी जानकारी वे लेंगे। वहां कितने दावेदार टिकट के लिए आ रहे हैं, इन बातों पर भी चर्चा हो सकती है।

टिकट वितरण किस तरह होगा, उसमें किसकी भूमिका होगी, इस पर भी विमर्श हो सकता है। दूसरे दलों से आने वाले लोगों के साथ क्या करना है, यह भी विमर्श का बिंदु हो सकता है।

BJP will win civic elections with huge majority: Deputy CM

भाजपा पदाधिकारियों संग बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य आज शाम 6:30 बजे कीडगंज मोहल्‍ले में यमुना की आरती में भी शामिल होंगे। इसी क्रम में वह रात आठ बजे बैरहना में मां काली के पूजा उत्सव में शामिल होकर लोगों से संवाद कर सकते हैं।

केशव मौर्य के प्रयागराज में होने वाले सभी कार्यक्रमों में जिले में कराए गए विकास कार्यों पर भी चर्चा जरूर होगी। कुंभ को देखते हुए जो प्रोजेक्ट शुरू हुए हैं, उनकी प्रगति रिपोर्ट भी उप मुख्यमंत्री संबंधित विभाग के अधिकारियों से ले सकते हैं।

नए प्रोजेक्ट पर भी चर्चा की जाएगी। प्रबुद्धजनों से शहर की जरूरतों को देखते हुए नए प्रस्ताव भी मांगे जाएंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले उपमुख्यंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने पैत्रिक निवास कौशांबी में थे। दीपोत्सव उन्होंने वहीं मनाया। स्थानीय लोगों के साथ पर्व के दौरान रहने पर क्षेत्र के लोगों की यह शिकायत भी दूर हुई कि वह कम समय अपने क्षेत्र में देते हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल गुरुवार को भी संगम नगरी में रहेंगे। पूरे दिन विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे। विशेष रूप से शहर के तमाम मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। सार्वजनिक आयोजनों में भी सहभागी बनेंगे। अपराह्न तीन बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।