भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्‍टाचार से पार पाना मुश्‍किल : अखिलेश यादव

 
Inflation, corruption difficult to overcome in BJP government: Akhilesh Yadav
Whatsapp Channel Join Now
अखिलेश ने महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में गैस डीजल पेट्रोल और घरेलू रसोई गैस के दामों में भारी वृद्धि हुई है। आटा-दाल के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। तेल और खाद्य पदार्थो की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है, लोग महंगाई की मार से परेशान हैं। भाजपा सरकार के रहते महंगाई और भ्रष्टाचार से छुटकारा मुश्किल है।किसान-गरीब की जिंदगी दूभर हो गई है। इस सरकार में केवल पूंजीघराने ही पनप रहे हैं।

लगातार दैनिक उपयोग की चीजें महंगी होती जा रही हैं। लोगों की घरेलू अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कर्ज और निराशा में डूबे परिवार आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं।

Inflation, corruption difficult to overcome in BJP government: Akhilesh Yadav

अखिलेश ने शनिवार को महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में गैस, डीजल, पेट्रोल और घरेलू रसोई गैस के दामों में भारी वृद्धि हुई है। आटा-दाल के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। तेल और खाद्य पदार्थो की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। पिछले एक माह में आटा, दाल के दाम दस रुपये तक बढ़ गए हैं।

महंगाई की मार से देश का अन्नदाता किसान भी परेशान है। प्राकृतिक आपदा के चलते कभी-कभी फसलें बर्बाद हो जाने से किसान भाइयों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। बड़े व्यापारी किसान की आर्थिक मजबूरी को देखते हुए उनकी फसलों का संग्रह कर कालाबाजारी का खेल खेलते हैं।

Inflation, corruption difficult to overcome in BJP government: Akhilesh Yadav

स्वास्थ्य मंत्री की छापेमारी का भी अस्पतालों में नहीं कोई असर : अखिलेश

Inflation, corruption difficult to overcome in BJP government: Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। अस्पतालों में अराजकता की स्थिति है। न इलाज मिल रहा है और न दवा। मरीजों और तीमारदारों के साथ अभद्रता आम बात हो गई है। सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कालेजों में स्वास्थ्य मंत्री की छापेमारी का भी कहीं कोई असर नहीं पड़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं में भ्रष्टाचार का घुन लग गया है।

अखिलेश ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि महसी विधायक अपनी भाभी को दिल का दौरा पड़ने पर बहराइच मेडिकल कालेज लेकर गए थे। वहां एक घंटे तक स्वास्थ्य कर्मी इंजेक्शन तक नहीं लगा सके। काफी मशक्कत के बाद बाहर से किसी को बुलाकर इंजेक्शन लगवाया गया, तब जाकर इलाज शुरू हो सका।

Inflation, corruption difficult to overcome in BJP government: Akhilesh Yadav

बलरामपुर के जिला महिला अस्पताल में स्टाफ नर्स और डाक्टरों की लापरवाही से एक नवजात की जान चली गई। कारण सिर्फ इतना था कि नवजात का पिता स्टाफ नर्स को प्रसव के नाम पर 2600 रुपये नहीं दे सका था। कुशीनगर में घरवाले मरीज को ठेला पर ले जाने के लिए मजबूर हुए।

एंबुलेंस की व्यवस्था चौपट है। उन्नाव में एक बेटा अपनी मां का शव ठेला पर ले गया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार बड़े-बड़े दावों और प्रचार के बल पर प्रदेश की बदहाल व्यवस्था छुपा रही है।