मैला हो गया है महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल : संजय राउत

 
Maharashtra's political climate has become muddy: Sanjay Raut
Whatsapp Channel Join Now

Maharashtra's political climate has become muddy: Sanjay Raut

जेल से बाहर आने के बाद शिवसेना के सांसद संजय राउत भाजपा और एकनाथ शिंदे पर जबरदस्त तरीके से हमलावर हैं। एक बार फिर से उन्होंने दावा किया है कि महाराष्ट्र की राजनीति पूरी तरीके से दूषित हो गई है।

अपने बयान में संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र राजनीतिक माहौल मैला हो गया है, जहां कई लोग एक दूसरे को हमेशा के लिए समाप्त करने पर निकले हैं। दरअसल, जेल से बाहर आने के बाद संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र सामना में अपने स्तंभ ‘रोखठोक’ को फिर से लिखना शुरू किया है।

Maharashtra's political climate has become muddy: Sanjay Raut

अपने इसी लेख में ‘रोखठोक’ ने कहा कि नफरत की भावना के साथ नेता अब एक ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं, जहां वे नहीं चाहते कि उनके विरोधी जीवित भी रहें। महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल मैला हो गया है, जहां लोग एक-दूसरे को हमेशा के लिये समाप्त करने निकले हैं।

संजय राउत ने साफ तौर पर कहा कि महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल पूरी तरीके से प्रदूषित हो गया है और यहां लोग एक दूसरे को खत्म करने पर उतारू है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझसे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की उस टिप्पणी के बारे में भी पूछा गया जिसमें उन्होंने कहा था कि राजनीति में कड़वाहट खत्म होनी चाहिए।

Maharashtra's political climate has become muddy: Sanjay Raut

तब मैंने जवाब दिया था कि वह सच बोल रहे हैं। इस पर मीडिया कहने लगा कि मैं नरम रुख अपना चुका हूं।

उन्होंने दावा किया कि लोकतंत्र और स्वतंत्रता का अब अस्तित्व नहीं है, इनका सिर्फ नाम रह गया है। राजनीति विषैली हो गई है। ब्रिटिश शासन के दौरान भी ऐसा नहीं था। 

Maharashtra's political climate has become muddy: Sanjay Raut

संजय राउत ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मौजूदा शासक अपने मन मुताबिक बात सुनना चाहते हैं। ऐसा न करने वालों को दुश्मन माना जाता है।

उन्होंने कहा कि चीन, पाकिस्तान दिल्ली के दुश्मन नहीं हैं, लेकिन जो सच बोलते हैं, उन्हें दुश्मन माना जाता है और ऐसे राजनेता देश का कद घटाते हैं।

Maharashtra's political climate has become muddy: Sanjay Raut

आपको बता दें कि गत जून में शिवसेना के 40 विधायकों के बगावत करने के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी और इसके बाद बागी एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने थे। राउत ने इस पर कहा कि उनमें (बागियों) से कुछ जरूर वापस आएंगे। मुझे विश्वास है कि कुछ वापस आएंगे।