जो देश की सेवा करना चाहता है वह कभी... : अखिलेश यादव

अग्निपथ योजना को लेकर अखिलेश ने साधा भाजपा पर निशाना

 
The one who wants to serve the country never...: Akhilesh Yadav
Whatsapp Channel Join Now

अग्निपथ योजना की आलोचना करते हुए उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि जो भी नौजवान देश की सेवा करना चाहता है वह कभी अग्निवीर नहीं बनेगा। इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा पर संविधान की धज्जियां उड़ाने का भी आरोप लगा दिया।

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने है। अखिलेश यादव इसके लिए लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। दरअसल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए मैनपुरी लोकसभा सीट पर चुनाव एक बड़ी परीक्षा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि उन्हें भाजपा की ओर से कड़ी चुनौती मिल रही है।

आज उन्होंने मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में पूर्व सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया। इसी दौरान उन्होंने अग्निपथ योजना का जिक्र किया। अग्निपथ योजना की आलोचना करते हुए उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि जो भी नौजवान देश की सेवा करना चाहता है वह कभी अग्निवीर नहीं बनेगा।

इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा पर संविधान की धज्जियां उड़ाने का भी आरोप लगा दिया।

अखिलेश ने अपेन बयान में कहा कि जो देश की सेवा करना चाहता है, वो कभी अग्निवीर नहीं बनना चाहेगा। उन्होंने दावा किया कि फर्रुखाबाद में भर्तियां हुईं, लेकिन नौकरी किसी को नहीं मिली। सरकार कह रही है कि इन योजनाओं से बजट बचा रही है, लेकिन जब देश ही नहीं बचेगा तो बजट कैसे बचेगा।

आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से मैनपुरी सीट खाली हुई है। आज पूर्व सैनिक को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जब मुलायम सिंह यादव रक्षा मंत्री थे तब हमारी सेना नहीं चीन को खदेड़ने का काम किया। लेकिन आज क्या स्थिति है, आप सभी देख सकते हैं। 

सपा नेता ने कहा कि ‘नेताजी’ (मुलायम सिंह यादव) जब रक्षा मंत्री थे तो सियाचिन में गए, बताया गया कि वहां बहुत ठंड होती है, आप धोती कुर्ते में नहीं जा सकते, लेकिन किसी की परवाह किए बिना वे धोती कुर्ते में ही गए।

उन्होंने कहा कि ‘नेताजी’ रूस भी धोती कुर्ते में गए थे। अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा रूस के राष्ट्रपति ने भी प्रोटोकॉल तोड़ कर नेताजी का स्वागत किया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के कारण ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जल्दी बन पाया।

उन्होंने कहा कि 26 नवंबर, 2016 को सुखोई और मिराज उतारकर उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि हमने समाजवादी सरकार में एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर किसानों की सुविधा के लिए मंडियां स्थापित की थीं लेकिन भाजपा ने उसे बर्बाद कर दिया।

The one who wants to serve the country never...: Akhilesh Yadav

The one who wants to serve the country never...: Akhilesh Yadav

The one who wants to serve the country never...: Akhilesh Yadav

The one who wants to serve the country never...: Akhilesh Yadav

The one who wants to serve the country never...: Akhilesh Yadav