UP News: हमीरपुर में डकैतों ने एएसपी पर की फायरिंग, दो आरोपित गिरफ्तार

 
UP News: Dacoits fired on ASP in Hamirpur, two accused arrested
Whatsapp Channel Join Now
यूपी के हमीरपुर ज‍िले में सराफा कारोबारी के यहां हुई डकैती के मामले में पुल‍िस की बदमाशों मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाशों ने एएसपी पर फायर झोंक द‍िया। वहीं पुल‍िस ने तीन फरार डकैतों में से दो को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर अस्‍पताल में भर्ती कराया है।

UP News: सराफा कारोबारी के यहां हुई डकैती के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन फरार डकैतों में से दो को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर घायलों को जिला अस्पताल भर्ती किया है। मुठभेड़ में डकैतों ने अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार पर भी फायर झोंका था। जो बुलेफ प्रूफ जैकेट के कारण बच गए। वहीं एक डकैत अभी भी फरार चल रहा है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगी हैं।

सदर कोतवाली के सूफीगंज चौराहा स्थित अली ब्रदर्स एंड संस की दुकान से तिजोरी समेत करीब 20 लाख के जेवरात पांच नकाबपोश बदमाशों के द्वारा ले जाए गए थे। पुलिस ने 20 घंटे के भीतर दो डकैत टीटू व रवि को सिटी फारेस्ट के पास से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। इस घटना में फरार चल रहे है दौलतराम निवासी नगला गड़रिया थाना फतेहाबाद जनपद फिरोजाबाद व गोरेलाल पुत्र लालता निवासी लल्ली का डेरा थाना कुरारा की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई थीं।

UP News: Dacoits fired on ASP in Hamirpur, two accused arrested

बुधवार देररात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति थाना कुरारा के पतारा मोड़ पर खड़े हैं। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर दुर्गविजय सिंह मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे। जहां एक मोटरसाइकिल पर दो लोग संदिग्ध हालात में दिखे। जिन्हें टोका गया तो उनके द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार पर फायर किया गया जो गोली उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी।

पुलिस ने अपना बचाव करते हुए मुठभेड़ में दौलतराम व गोरेलाल को गिरफ्तार किया। इस दौरान दोनों डकैत पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपितों के पास से दो तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

UP News: Dacoits fired on ASP in Hamirpur, two accused arrested

 दूसरी बार मुठभेड़ में पकड़ा जिला अस्पताल से भागा शातिर बदमाश असरू

UP News: Dacoits fired on ASP in Hamirpur, two accused arrested

मथुरा जिला अस्पताल से भागे बदमाश असरू को थाना शेरगढ़ पुलिस और स्वाट ने दूसरी बार मुठभेड़ में दबोच लिया। उसके पैर में गोली लगी है। उसका एक साथी भी गिरफ्तार किया गया। घटनास्थल से दो तमंचा और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

थाना शेरगढ़ पुलिस ने गांव जंघावली निवासी असरू को पुलिस 25 दिसंबर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। गोली लगने से घायल असरू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अगले दिन आरोपित जिला अस्पताल से भाग निकला। असरू की तलाश को थाना शेरगढ पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम को लगाया गया था। एसपी ग्रमीण ने बताया कि रात को आरोपित अपने साथी मिंशा पुत्र मौहम्मद हुसैन निवासी गांव धीमरी थाना पहाड़ी भरतपुर (राजस्थान) के साथ मोटरसाइकिल से गांव की तरफ जा रहा था। आरोपित को शक था कि उसके विरोधी ने पूर्व उसकी सूचना पुलिस के देकर पकड़वाया था।

UP News: Dacoits fired on ASP in Hamirpur, two accused arrested

एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने बताया कि असरू अपने साथी के साथ अपने विरोधी की हत्या करने के इरादे से आया। पुलिस ने रात को चेकिंग के दौरान शक होने पर मोटरसाइकिल सवारों को रोका तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसमे असरू घायल हुआ है। उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना स्थल से दो तमंचा, एक मोटरसाइकिल और कारतूस बरामद हुए हैं।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सीसीटीवी लगे हैं, लेकिन ये काम नहीं कर रहे हैं। सीएमएस डा. मुकुंद बंसल का कहना था कि पांच दिन से सीसीटीवी खराब चल रहे हैं।

UP News: Dacoits fired on ASP in Hamirpur, two accused arrested

सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि असरू बहुत शातिर अपराधी है। करीब पांच साल से चोरी, नकबजनी, वाहन चोरी और छिनैती की घटना में संलिप्त रहा है। शातिर असरू वाहन लूट, चोरी, नकबजनी, छिनैती आदि घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार, वह यहां वारदातों को अंजाम देने के बाद मेवात व नूंह (हरियाणा) भाग जाता था। ऐसे में पुलिस उसे पकड़ नहीं पाती थी। उसके खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं। हरियाणा के मेवात क्षेत्र में भी कई मामले दर्ज हैं।

UP News: Dacoits fired on ASP in Hamirpur, two accused arrested