UP News: भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने को लेकर अपना इरादा जाहिर नहीं कर रहे अन्य दल

 
National News: Other parties are not expressing their intention to participate in Bharat Jodo Yatra
Whatsapp Channel Join Now
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत के लिये आमंत्रित किये गये विभिन्न दलों ने अभी इसमें शामिल होने का इरादा जाहिर नहीं किया है। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी का अन्य कार्यक्रमों में व्यस्तता की वजह से इस यात्रा में शामिल होना मुश्किल है।

UP News: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत के लिये आमंत्रित किये गये विभिन्न दलों ने अभी इसमें शामिल होने का इरादा जाहिर नहीं किया है। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी का अन्य कार्यक्रमों में व्यस्तता की वजह से इस यात्रा में शामिल होना मुश्किल है।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने सोमवार को अखिलेश यादव और जयंत के साथ-साथ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा समेत विभिन्न पार्टियों के नेताओं को सोमवार को आगामी तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश में दाखिल हो रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्यौता दिया था।

National News: Other parties are not expressing their intention to participate in Bharat Jodo Yatra

अखिलेश यादव ने मंगलवार को उरई में संवाददाताओं से बातचीत में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की सम्भावना के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यात्रा को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भावनात्मक आवाह्न से उनका जुड़ाव है, लेकिन उन्हें किसी प्रकार का निमंत्रण नहीं मिला है।

इस बीच, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने पीटीआई- को बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यक्रम पहले से ही तय है और उनका कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना बहुत मुश्किल है।

National News: Other parties are not expressing their intention to participate in Bharat Jodo Yatra

इस सवाल पर कि क्या सपा का कोई अन्य नेता यात्रा में शामिल होगा, चौधरी ने कहा कि पार्टी में इस सिलसिले में अभी तक कोई बात ही नहीं हुई है। इसी तरह रालोद के मुख्य प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा, मुझे नहीं लगता कि रालोद प्रमुख जयंत चौधरी यात्रा में जाएंगे।

उनके तमाम कार्यक्रम पहले से ही निर्धारित हैं। जहां तक पार्टी के किसी नेता के यात्रा में शामिल होने का सवाल है तो उसका फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष (जयंत) खुद करेंगे। उधर, बसपा के एक वरिष्ठ नेता ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि पार्टी को कांग्रेस की तरफ से अब तक कोई निमंत्रण नहीं मिला है और यात्रा में शिरकत करने का फैसला पार्टी मुखिया मायावती ही करेंगी।

National News: Other parties are not expressing their intention to participate in Bharat Jodo Yatra

उन्होंने बताया कि जौनपुर से बसपा सांसद श्याम सिंह यादव दिल्ली में राहुल गांधी के साथ तीन घंटे तक यात्रा में शामिल रहे लेकिन वह किस हैसियत से इसमें शामिल हुए, यह पता नहीं। सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने उन्हें फोन कर आमंत्रित किया था मगर उन्हें अभी औपचारिक निमंत्रण पत्र नहीं मिला है।

उनका कहना था कि यात्रा में शामिल होना है या नहीं, इस बारे में कोई फैसला आगामी 30 दिसंबर को पार्टी नेताओं के साथ बैठक में लिया जाएगा। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के तौर पर यात्रा में आमंत्रित किये गये भाजपा नेता दिनेश शर्मा ने कहा, भारत जोड़ने का वास्तविक कार्य तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। मैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आह्वान करता हूं कि वह प्रधानमंत्री के भारत जोड़ो अभियान में योगदान करें। 

National News: Other parties are not expressing their intention to participate in Bharat Jodo Yatra

अखिलेश यादव नहीं होंगे 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल, बताई यह वजह

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को बताया क‍ि वह क्‍यों भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे। बता दें क‍ि सियासी गलियारों में काफी दिनों से चर्चा थी अखिलेश जल्‍द ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शरीक होंगे। इसके बाद अखिलेश की इस यात्रा में शामिल होने की चर्चा थी। अब इसको लेकर अखिलेश यादव ने मीडिया को बताया क‍ि आख‍िर वह भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ क्‍यों नहीं दिखे। 

National News: Other parties are not expressing their intention to participate in Bharat Jodo Yatra

अखिलेश ने कहा कि उन्हें कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का निमंत्रण नहीं मिला है और उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों एक ही हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस द्वारा आमंत्रित किये जाने के सवाल पर बृहस्पतिवार को अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी भावनाएं उनकी यात्रा के साथ हैं, मुझे यात्रा के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला है। उन्होंने प्रश्‍न पूछने वाले पत्रकार से कहा ''अगर आपके मोबाइल में आमंत्रण हो तो मुझे तुरंत दें।''

यादव ने कहा "हमारी पार्टी का सिद्धांत अलग है, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों एक हैं।" कांग्रेस ने कहा है कि उसने अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती और रालोद के जयंत चौधरी सहित गैर-भाजपा दलों के कई नेताओं को उत्तर प्रदेश में तीन जनवरी से शुरू होने वाली राहुल गांधी की यात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

National News: Other parties are not expressing their intention to participate in Bharat Jodo Yatra

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने पहले कहा था कि अखिलेश यादव के पार्टी कार्यक्रमों में 'व्यस्तता' के कारण कांग्रेस की यात्रा में भाग लेने की संभावना नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी का कोई अन्य नेता यात्रा में भाग लेगा, चौधरी ने कहा कि पार्टी में इस संबंध में कोई चर्चा नहीं हुई है।

रालोद प्रमुख के भी यात्रा में हिस्सा लेने की संभावना नहीं है। रालोद के मुख्य प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि जयंत जी यात्रा में शामिल होंगे।''