UP Politics: जानबूझकर निकाय चुनाव आगे ले जाना चाह रही भाजपा, न्यायपालिका पर भरोसा : अखिलेश यादव

 
UP News: BJP deliberately trying to take forward civic elections, trusting judiciary: Akhilesh Yadav
Whatsapp Channel Join Now
निकाय चुनाव को सरकार जानबूझकर आगे ले जाना चाह रही है। 27 दिसंबर को हाई कोर्ट में मामले में फैसला आना है। मुझे विश्वास है कि न्यायपालिका से न्याय मिलेगा। ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इटावा क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं।

UP Politics: निकाय चुनाव को सरकार जानबूझकर आगे ले जाना चाह रही है। 27 दिसंबर को हाई कोर्ट में मामले में फैसला आना है। मुझे विश्वास है कि न्यायपालिका से न्याय मिलेगा। ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इटावा क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं। निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार कहती है कि आरक्षण में भेदभाव नहीं किया गया है। मगर, भाजपा और उनके अधिकारियों ने कुछ मंत्रियों को खुश करने के लिए आरक्षण किया।

उन्होंने कहा कि जो चुनाव नहीं चाहते वह खुद ही चुनाव से भाग रहे हैं। भाजपा ने नगर निगमों व नगर पालिकाओं में भी कोई काम नहीं किया। डेंगू जब फैला वहीं फैला जहां भाजपा के मेयर थे या फिर उनके नगर पालिका अध्यक्ष थे, वहीं पर लोग मरे। मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री की मुलाकात के सवाल पर कहा कि उन्हें चिंता है कि कहीं वह यूपी न हार जाएं। बोले, इटावा में जितना काम समाजवादियों व नेताजी ने किया उतना भाजपा नहीं कर पाई।

UP News: BJP deliberately trying to take forward civic elections, trusting judiciary: Akhilesh Yadav

कोरोना के नाम पर राहुल की यात्रा को रोकने की साजिश : रामगोपाल

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि कोरोना वायरस कुछ भी नहीं है। केंद्र सरकार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को रोकना चाहती है, यात्रा को दिल्ली में नहीं घुसने देना चाहती है इसलिए सरकार ने कोरोना का शोर मचा दिया है।

UP News: BJP deliberately trying to take forward civic elections, trusting judiciary: Akhilesh Yadav

वह शनिवार को इटावा क्लब में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। प्रदेश सरकार द्वारा निवेश के लिए मंत्रियों को विदेश भेजे जाने के सवाल पर प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि उनके मंत्री अपने गांव में एक दुकान नहीं लगवा सकते, विदेश से निवेश क्या लेकर आएंगे। निकाय चुनाव पर उन्होंने कहा कि मामला हाई कोर्ट में चल रहा है, इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। हाई कोर्ट जैसा आदेश देगा वैसा सभी को मानना पड़ेगा।

UP News: BJP deliberately trying to take forward civic elections, trusting judiciary: Akhilesh Yadav

भाजपा सरकार के खिलाफ माहौल बनाएगी सपा, न‍िकाय चुनाव के साथ लोकसभा 2024 पर फोकस

समाजवादी पार्टी नगरीय निकाय चुनाव व वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी कर रही है। सपा निकाय चुनाव में शहरों में साफ-सफाई न होने व घरों से नियमित कूड़ा न उठने सहित कई मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरेगी। महंगाई, कानून व्यवस्था व बेरोजगारी को भी मुद्दा बनाकर भाजपा सरकार के खिलाफ माहौल बनाएगी।

UP News: BJP deliberately trying to take forward civic elections, trusting judiciary: Akhilesh Yadav

 ज‍िलों में जाकर कार्यकर्ताओं से म‍िलेंगे अख‍िलेश यादव

  • सपा ने जो रणनीति बनाई है उसके तहत अगले एक वर्ष तक पार्टी जनता के मुद्दों पर सड़कों पर संघर्ष करते नजर आएगी।

  • मैनपुरी लोकसभा व खतौली विधानसभा उपचुनाव में मिली सफलता से उत्साहित समाजवादी पार्टी अब नगरीय निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी में जुट गई है।

  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अब अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए प्रदेश कार्यालय में कम व फील्ड में ज्यादा रहने का निर्णय लिया है।

  • पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि जब अखिलेश जिलों में जाएंगे तो कार्यकर्ता उत्साहित होंगे। इसका फायदा पार्टी को चुनाव में मिलेगा।

  • अखिलेश ने भाजपा सरकार के खिलाफ जेल भरो आंदोलन चलाने का भी निर्णय लिया है। इसके लिए जल्द ही सपा अध्यक्ष अपने नेताओं के साथ बैठकर अंतिम रणनीति तय करेंगे। 

UP News: BJP deliberately trying to take forward civic elections, trusting judiciary: Akhilesh Yadav

मुसीबत में भी अपने नेताओं के साथ खड़ी है पार्टी

सपा अध्यक्ष जेल में बंद अपने नेताओं से मिलने भी जा रहे हैं। पिछले दिनों सीसामऊ के विधायक इरफान सोलंकी से मिलने कानपुर जेल पहुंचे थे। अब 26 दिसंबर को झांसी जेल में बंद पूर्व विधायक दीपनारायण यादव से मिलने जा रहे हैं। इसके जरिए अखिलेश यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि पार्टी मुसीबत में भी अपने नेताओं के साथ खड़ी है।