UP Politics: Shivpal Yadav ने किया BJP के खिलाफ सपा के प्लान का खुलासा, डिंपल यादव के खिलाफ टिप्पणी पर दी चेतावनी

UP Politics: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में अपनी पार्टी प्रसपा का विलय करने के बाद वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) खुलकर भतीजे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और बहू डिंपल यादव (Dimple Yadav) के समर्थन में आ गए हैं।
इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और कहा है कि भाजपा के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव के खिलाफ एक शब्द भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बीजेपी की 99 गलतियां माफ की : शिवपाल यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चाचा शिवपाल सिंह (Shivpal Yadav) ने सैफई में पत्रकारों से कहा कि सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) के खिलाफ बीजेपी नेताओं द्वारा लगातार की जा रही छींटाकशी को वह 99 बार तक तो माफ करेंगे, उसके बाद बर्दाश्त नहीं करेंगे और अब स्थिति बर्दाश्त से बाहर हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बीच सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों को लेकर एक दूसरे के नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कराए जाने के बीच शिवपाल ने यह टिप्पणी की।
शिवपाल ने किया BJP के खिलाफ SP के प्लान का खुलासा
शिवपाल सिंह (Shivpal Yadav) ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी (BJP) को घेरने का काम करेंगे और बहू डिंपल यादव (Dimple Yadav) के खिलाफ एक शब्द भी बर्दाश्त नहीं होगा। इसलिए अब लड़ाई सड़कों से लेकर संसद तक लड़ी जाएगी।' उन्होंने दावा किया, '2024 के आम चुनाव के बाद भाजपा का सफाया हो जाएगा। सरकार की गलत नीतियों के कारण देश मे मंहगाई, बेरोजगारी बढ़ी है, किसान परेशान हैं और भ्रष्टाचार का बोलबाला है।'
सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी
बता दें कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा राजपूत के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसकी जानकारी देते हुए सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा था, 'नरेश उत्तम पटेल ने ऋचा राजपूत के खिलाफ हजरतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि राजपूत ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके परिवार (अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव) के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की हैं।'
इन धाराओं के तहत दर्ज कराई गई शिकायत
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा की गई प्राथमिकी की प्रति के मुताबिक बीजेपी नेता ऋचा राजपूत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 294 (अश्लीलता) और 509 (स्त्री लज्जा का अनादर) और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 67 (अश्लील सामग्री को इलेक्ट्रॉनिक रूप में प्रकाशित या पारेषित करना) तथा 67(क) (लैंगिक प्रदर्शन का कार्य या आचरण) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
भाजपा के खिलाफ लोकसभा चुनाव तक आक्रामक रुख अपनाएगी सपा
समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव तक भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाएगी। इसके लिए पार्टी लगातार जनता से जुड़े मुद्दे उठाकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन करते नजर आएगी। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न पर भी उनके साथ मजबूती से खड़ी दिखेगी।
सड़क पर उतरकर आम आदमी के मुद्दों के लिए लड़ेंगे अखिलेश
मैनपुरी लोकसभा व खतौली विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित सपा अपने कार्यकर्ताओं में यह जोश लोकसभा चुनाव तक यूं ही बनाए रखना चाहती है। इसके लिए सपा ने तय किया है कि लोकसभा चुनाव तक पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाएगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद भी प्रदेश कार्यालय के बजाय फील्ड में ज्यादा नजर आएंगे। इसकी शुरुआत उन्होंने कर दी है। पहले अखिलेश पर आफिस में बैठकर इंटरनेट मीडिया की राजनीति करने के आरोप लगते आए थे, इसी छवि को सुधारने के लिए सपा अध्यक्ष लगातार जिलों में जा रहे हैं।
अपनी छवि बदलने की कोशिश में अखिलेश यादव
इसके साथ ही अखिलेश उस छवि को भी तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें कहा जाता है कि अखिलेश अपने पिता मुलायम सिंह यादव की तरह कार्यकर्ताओं को उतनी तवज्जो नहीं देते हैं। इसी रणनीति के तहत सपा अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के मामले में उनके साथ मजबूती से खड़े नजर आ रहे हैं। रविवार को भी अखिलेश पार्टी के ट्विटर हैंडल संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद डीजीपी मुख्यालय पहुंच गए थे। इसके बाद लखनऊ जेल में मिलने भी पहुंचे थे। सपा अध्यक्ष जब निकले तो सपा कार्यकर्ता भी सड़कों पर आ गए। पार्टी इन सबके जरिए यह संदेश देना चाहती है कि प्रदेश में भाजपा का मुकाबला केवल सपा ही कर सकती है।