UP Politics: 'China से हमें 2 तरह का खतरा', भारत सरकार को रहना चाहिए सावधान : अखिलेश यादव

 
UP Politics: 'We have two types of danger from China', Government of India should be careful: Akhilesh Yadav
Whatsapp Channel Join Now
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चीन को लेकर बड़ी बात कही है। अपने बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि चीन से हमेशा भारत को खतरा रहेगा।

UP Politics: भारत और चीन के बीच तनाव की खबरें लगातार आती रहती हैं। हाल में ही तवांग में दोनों देशों के बीच झड़प की खबर आई थी। इसको लेकर भारत सरकार की ओर से कहा गया कि चीन एलएसी पर एकतरफा यथास्थिति को बदलने की कोशिश कर रहा था।

चीन की इस कोशिश का भारतीय सेना ने बहादुरी से जवाब दिया और उन्हें खदेड़ भेजा। हालांकि विपक्षी दल जबरदस्त तरीके से चीन के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते नजर आते है। आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चीन को लेकर बड़ी बात कही है। अपने बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि चीन से हमेशा भारत को खतरा रहेगा। 

UP Politics: 'We have two types of danger from China', Government of India should be careful: Akhilesh Yadav

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चीन न केवल हमारी सीमाओं को कम कर रहा है, उस पर कब्जा कर रहा है बल्कि इसके साथ वो बाजार पर भी कब्जा कर रहा है। सपा नेता ने कहा कि हमें 2 तरह का खतरा है, एक तो सीमा पर और दूसरा बाजार में है। भारत सरकार को चीन से सावधान रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आपको हमको सावधान रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि भाजपा की साजिश और रणनीति से भी सावधान रहना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी को लेकर भी भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा।

UP Politics: 'We have two types of danger from China', Government of India should be careful: Akhilesh Yadav

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान दिया था उसे खत्म करने की कोशिश हो रही है। महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी चरम पर है। अगर कोई नौकरी मांगने जाता है तो उसे जेल भेजी जाती हैं।

इससे पहले अखिलेश ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में जीत के लिए जसवंतनगर समेत अन्य विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैनपुरी की जीत बहुत बड़ी है और मैनपुरी मॉडल ने गुजरात मॉडल को विफल कर दिया है।

UP Politics: 'We have two types of danger from China', Government of India should be careful: Akhilesh Yadav

गुजरात मॉडल वाले लोग अब मैनपुरी मॉडल पढ़ रहे हैं।’’ सपा प्रमुख ने भाजपा नेताओं पर तंज किया कि वे दावा कर रहे थे कि आजमगढ़ हरा दिया, रामपुर हरा दिया उसी तरह से मैनपुरी भी हरा देंगे, लेकिन सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जमीन पर मेहनत करके बहुत बड़ी जीत हासिल की है।

UP Politics: 'We have two types of danger from China', Government of India should be careful: Akhilesh Yadav