Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव से मिले अबू आजमी, यूपी से बाहर भी लड़ने के लिए 'इंडिया' से सीटें मांगेगी सपा

 
Lucknow News: Abu Azmi met Akhilesh Yadav, SP will seek seats from 'India' to fight outside UP
Whatsapp Channel Join Now
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को पिछड़ा और बीमारू बनाने में लग गई है। आंकड़ों की बाजीगरी में नागपुर से मिली झूठ की ट्रेनिंग ही दिखाई पड़ती है। प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। मच्छरों के लार्वा को समाप्त करने का अभियान नहीं चल रहा है।

Akhilesh Yadav: Abu Azmi met Akhilesh Yadav, SP will seek seats from 'India' to fight outside UP as well

समावेशी विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' से समाजवादी पार्टी यूपी से बाहर कई राज्यों में सीटें मांगेगी। इसके लिए शुरुआती दौर की बातचीत भी चल रही है। रविवार को पार्टी के महाराष्ट्र के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने इस संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।

उनसे इंडिया के तहत महाराष्ट्र में दो लोकसभा सीटें लेने की बात रखी। सितंबर-2022 में हुए राष्ट्रीय सम्मेलन में सपा ने खुद को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलवाने का संकल्प लिया था। इसी के तहत प्रयास है कि सपा को यूपी से बाहर भी इंडिया के बैनर तले चुनाव लड़ने का अवसर मिले।

Akhilesh Yadav: Abu Azmi met Akhilesh Yadav, SP will seek seats from 'India' to fight outside UP as well

ऐसा नहीं है कि अन्य राज्यों में सपा ने चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज न कराई हो। मध्य प्रदेश के 2003 के विधानसभा चुनाव में सपा ने 7 सीटें जीतकर अहसास कराया था कि उसे राष्ट्रीय फलक पर भी कमजोर न समझा जाए।

मध्य प्रदेश में वर्ष 2018 के चुनाव में भी सपा को एक सीट मिली। महाराष्ट्र के पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने दो सीटें जीती थीं, जिनमें से एक मानखुर्द शिवाजी नगर क्षेत्र से वहां के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी विधायक हैं। गुजरात के पिछले विधानसभा चुनाव में भी सपा को एक सीट मिली थी।

Akhilesh Yadav: Abu Azmi met Akhilesh Yadav, SP will seek seats from 'India' to fight outside UP as well

राष्ट्रीय नेतृत्व अन्य राज्यों में जीत के इस सिलसिले को लोकसभा चुनाव ले जाना चाहता है। माना जा रहा है कि सपा गुजरात में पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला का सहयोग लेते हुए एक-दो सीटें पर अपना दावा इंडिया की समन्वय टीम के सामने पेश करेगी।

शंकर सिंह वाघेला और अखिलेश यादव की हाल ही में दो मुलाकातें भी हो चुकी हैं। इसी तरह से मध्य प्रदेश में भी उन क्षेत्रों से दावा पेश करेगी, जहां विधानसभा चुनाव में उसने अतीत में अच्छा प्रदर्शन किया है। सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि मुंबई के साउथ सेंट्रल में हम गठबंधन के तहत अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं।

Akhilesh Yadav: Abu Azmi met Akhilesh Yadav, SP will seek seats from 'India' to fight outside UP as well

इसलिए हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग की कि वह अगस्त में मुंबई में होने वाली इंडिया के बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएं। अगर विपक्षी गठबंधन ने हमें दो सीटें दी तो हम वहां बेहतर परिणाम देंगे।

Akhilesh Yadav: Abu Azmi met Akhilesh Yadav, SP will seek seats from 'India' to fight outside UP as well

प्रदेश को बीमारू बनाने में लगी भाजपा सरकार : अखिलेश यादव - सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को पिछड़ा और बीमारू बनाने में लग गई है। आंकड़ों की बाजीगरी में नागपुर से मिली झूठ की ट्रेनिंग ही दिखाई पड़ती है। प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है।

Akhilesh Yadav: Abu Azmi met Akhilesh Yadav, SP will seek seats from 'India' to fight outside UP as well

मच्छरों के लार्वा को समाप्त करने का अभियान नहीं चल रहा है। भाजपा सरकार तब चेतेगी जब अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ जाएगी और कुछ की जान पर आ बनेगी। अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि ग्रामीण इलाकों में संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। किसानों की नष्ट हुई फसलों का कोई मुआवजा नहीं मिला है।

Akhilesh Yadav: Abu Azmi met Akhilesh Yadav, SP will seek seats from 'India' to fight outside UP as well

भाजपा के संरक्षित लोग अवैध खनन और पेड़ों के कटान का धंधा खुलेआम कर रहे हैं। पौधरोपण का झूठा डंका पीटा जा रहा है। सरकार ने दावा किया है कि 6 वर्ष में 137 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। इसमें से कितने जीवित है, किसी को नही पता।