Agra News: प्रेमी जोड़े ने पुलिस हिरासत में खाया विषाक्त पदार्थ, हालत बिगड़ी, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

 
Agra News
Whatsapp Channel Join Now
नोएडा से लखनऊ ले जाने के दौरान पुलिस हिरासत में ही एक प्रेमी जोड़े की हालत खराब होने लगी। रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खाया था।

Agra News: यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की रात पुलिस हिरासत में प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। लखनऊ के काकोरी थाना पुलिस ने जोड़े को नोएडा में दबिश देकर हिरासत में लिया था। जानकारी के अनुसार, बीते 30 मार्च को काकोरी थाने में किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

मुकदमे में गांव के ही एक युवक पर युवती के अपहरण का आरोप था। पुलिस ने नोएडा से दबिश देकर दोनों को पकड़ा था। इसके बाद लखनऊ जाते समय यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती गाड़ी में दोनों को उल्टियां होने लगीं। इससे पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए।

Agra News

आनन- फानन में प्रेमी जोड़े को इलाज के लिए आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि लखनऊ के काकोरी थाने में 30 मार्च को गांव करीमाबाद क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपनी 16 साल की बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस के अनुसार युवती कपड़ों की फिटिंग सही कराने के लिए दोपहर 2 बजे घर से निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसपर काकोरी थाने में परिजनों ने तहरीर दी।

Agra News

छानबीन में पता चला कि गांव के ही गुड्डू का लड़का शेखर बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। काकोरी थाना पुलिस को सर्विलांस की मदद से दोनों का सुराग मिला। इसके बाद थाने में तैनात एक दरोगा, दो अंडर ट्रेनी दरोगा और दो महिला सिपाही प्राइवेट गाड़ी से नोएडा पहुंचे।

वहां एक बहुमंजिला इमारत में दबिश दी। वहां के एक फ्लैट से किशोरी को बरामद किया गया। आरोपी भी मौके से पकड़ा गया। दोनों को पुलिस गाड़ी से लखनऊ लेकर जा रही थी। इसी बीच यमुना एक्सप्रेसवे स्थित खंदौली टोल पर दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों उल्टियां करने लगे। उसमें भयंकर दुर्गंध आ रही थी।

Agra News

यह देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। दबिश में आई टीम ने घटना की अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद लखनऊ पुलिस दोनों को हरीपर्वत थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल लेकर आई। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खाया है।

एत्मादपुर एसीपी सुकन्या शर्मा का कहना है कि किशोरी और अपहरण के आरोपी को लखनऊ पुलिस इलाज के लिए पहले खंदौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई थी। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को देहली गेट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद दोनों की हालत खतरे से बाहर है। सूचना पर किशोरी के परिजन आगरा आ गए हैं।

Agra News