Akhilesh Yadav: अखिलेश ने कहा - आगे बढ़े समाजवादी, कांग्रेस चाहती है कि हम खत्म हो जाएं

 
Akhilesh Yadav
अखिलेश मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा कांग्रेस और भाजपा से अलग है।

Akhilesh Yadav: सपा और कांग्रेस के बीच चुनावी हमलों का दौर थम नहीं रहा है। अखिलेश यादव लगातार कांग्रेस पर हमला कर रहे हैं। इस बार उन्होंने जवाहर लाल नेहरू पर हमला किया है। पुरानी बातों को याद करते हुए उन्होंने कांग्रेस को खरी-खोटी सुनाई। 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कि डॉ. राममनोहर लोहिया ने नेहरू जी (पंडित जवाहर लाल नेहरू) के खिलाफ लड़कर समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाया। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) इस विचारधारा को आगे लेकर चले।

Akhilesh Yadav

कांग्रेस चाहती है कि समाजवादी विचाराधारा खत्म हो जाए लेकिन हमारा प्रण है कि इस विचारधारा को और फैलाएंगे। अखिलेश मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा कांग्रेस और भाजपा से अलग है।

हम परिस्थितियों के कारण कांग्रेस के साथ खड़े हुए थे लेकिन कांग्रेस ने हमें अलग कर दिया। डॉ. राममनोहर लोहिया हमेशा नेहरू जी के खिलाफ लड़े। नेताजी ने कांग्रेस के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी। मध्य प्रदेश में भाजपा पिछले 20 वर्षों से भ्रष्टाचार और लूट कर रही है।

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav