Ayodhya Ram Temple: श्रीराम के उत्सव में किन्नर का होगा योगदान, शुभ शगुन पहुंचाएंगे किन्नर

 
Ayodhya Ram Temple
Whatsapp Channel Join Now
किन्नर कॉजल और किन्नर सुमन राम उत्सव कार्यक्रम की अगुआई करेंगी। उनके नेतृृत्व में सभी किन्नर अपने क्षेत्र के यजमान के घर जाएंगे।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या श्रीराम मंदिर में श्रीरामलाल के विग्रह प्रतिष्ठा का शुभ शगुन लेकर किन्नर भी आएंगे। किन्नर घरघर जाकर मंगलगान गाएंगे। इसके बाद राम का न्योता स्वरूप हल्दी और अक्षत बांटेंगे। इस दौरान माताओं, बहनों बच्चों और पुरुषों से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हिस्सा लेने का अनुरोध करेंगे।

किन्नर श्रीरामलला विग्रह प्रतिष्ठा का न्योता बांटेंगे। इंदिरा चैरिटेबल ट्रस्ट इसमें उनकी मदद करेगा। वो श्रीराम जन्म भूमि न्यास समिति से संपर्क करके किन्नरों को अवध का हल्दी और अक्षत उपलब्ध कराएगी। किन्नर कॉजल और किन्नर सुमन इस कार्यक्रम की अगुआई करेंगी।

Ayodhya Ram Temple

किन्नर काजल ने कहा कि प्रभु श्रीराम से किन्नर समाज का त्रेताकाल से नाता है। हमारे पूर्वजों को प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त है। कलयुग में हम जिसे आशीर्वाद देंगे,वह फलीभूत होगा। हमारे राम की कृपा से होता है।

यही वजह है कि हमें लोग शुभ कामों में बुलाते हैं। उपहार भी देते हैं। ऐसे में प्रभु श्रीराम के उत्सव में हम पीछे रहने वाले नहीं हैं। किन्नर सुमन ने कहा कि काफी संघर्ष के बाद अयोध्या में मेरे प्रभु श्रीराम का नव्य और भव्य मंदिर का स्वरूप देखने को मिल रहा है।

Ayodhya Ram Temple

यह एक अद्भुत संयोग है। ऐसे में हम अपने राम से अलग कैसे हो सकते हैं। हम लोगों ने योजना बनाई है कि श्रीरामलला के विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को न्योता घर-घर जाकर पहुंचाएंगे।

Ayodhya Ram Temple

Ayodhya Ram Temple

Ayodhya Ram Temple

Ayodhya Ram Temple