Ballia News: लोगों से भरी नाव गंगा में पलटी, 3 की मौत, लगभग 25 लोगों के लापता होने की आशंका

 
Ballia News: Boat full of people overturned in Ganges, 3 killed, about 25 people feared missing
Whatsapp Channel Join Now
बलिया जिले के माल्देपुर संगमघाट पर सोमवार को मुंडन संस्कार के लिए हजारों की भीड़ जुटी। मुंडन संस्कार के लिए गंगा पार जा रही सवारियों से भरी नाव डूब गई। इसमें कई लोगों के डूबने की आशंका है। तीन महिलाओं के शव निकाले गए हैं। 

Ballia News: यूपी के बलिया जिले से सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। माल्देपुर संगम घाट पर मुंडन संस्कार के लिए गंगा पार जा रही सवारियों से भरी नाव डूब गई। इसमें कई लोगों के डूबने की आशंका है। तीन महिलाओं के शव निकाले गए हैं।

Ballia News: Boat full of people overturned in Ganges, 3 killed, about 25 people feared missing

स्थानीय नाविकों और पुलिस ने 12 से ज्यादा लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। अन्य की तलाश पुलिस और गोताखोरों की टीम जुटी है। नदी से निकाले गए लोगों में से तीन महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से कोहराम मचा है। घाट किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी है। 

Ballia News: Boat full of people overturned in Ganges, 3 killed, about 25 people feared missing

माल्देपुर संगमघाट पर सोमवार को मुंडन संस्कार के लिए हजारों की भीड़ जुटी। नाविक अधिक कमाई के चक्कर में नाव पर क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर गंगा पार करा रहे थे। इसी दौरान दर्जनों महिला-पुरुष सवार एक नाव गंगा पार जा रही थी।

Ballia News: Boat full of people overturned in Ganges, 3 killed, about 25 people feared missing

अभी कुछ दूर पहुंची थी कि अचानक नाव ओवरलोड होने के कारण बैठ गई। बताया जा रहा है कि नाव पर 30 से ज्यादा लोग सवार थे। नाव डूबता देख घाट पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा में तैनात जवानों और स्थानीय नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए छोटी नाव से डूब रहे लोगों को बचाया। तीन महिलाओं के शव बरामद हुए। अन्य की तलाश जारी है।

Ballia News: Boat full of people overturned in Ganges, 3 killed, about 25 people feared missing

ज्ञात हो कि यहां गंगा नदी में 40 लोगों से भरी नाव पलट गई है। इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी मिल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बलिया जिले के माल्देपुर गंगा घाट की है, परिवार के लोग मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

Ballia News: Boat full of people overturned in Ganges, 3 killed, about 25 people feared missing

परिवार के सभी लोग नाव में सवार होकर जा रहे थे कि अचानक नाव पलट गई। लोगों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय मदद के लिए पहुंचे। आधा दर्जन लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि दो लोगों की मौत हो गई। 20 से 25 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इनकी तलाश की जा रही थी। मौके पर स्थानीय प्रशासन भी पहुंच गया है।

Ballia News: Boat full of people overturned in Ganges, 3 killed, about 25 people feared missing