Bareilly News: 19 साल जेल में रहा पति, भाई बना दुश्मन, घर लौटा तो न जोरू मिली न जमीन

 
Bareilly News: Husband remained in jail for 19 years, brother became enemy, returned home neither got land nor
Whatsapp Channel Join Now
मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गोरालोकनाथपुर निवासी युवक को दुष्कर्म और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई है। 
वर्ष 2006 में उसे जेल भेजा गया था। बीते दिनों जमानत मिलने पर घर लौटा तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। 

Bareilly News: बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गोरालोकनाथपुर में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक युवक 19 साल बाद जेल से छूटकर सोमवार घर आया तो उसकी पत्नी उसके छोटे भाई के साथ पत्नी के तौर पर रहते मिली। इस पर दोनों आपस में भिड़ गए। पुलिस ने एक भाई का शांतिभंग में चालान कर दिया।

Bareilly News: Husband remained in jail for 19 years, brother became enemy, returned home neither got land nor

गोरालोकनाथपुर के चंद्रप्रकाश की शादी वर्ष 2002 में सरोज से हुई थी। एक वर्ष बाद गौना हुआ। उसके बाद दंपती एक साल तक साथ रहे। 8 अगस्त 2004 को चंद्रप्रकाश दुष्कर्म और हत्या के मामले में जेल भेजा गया। वर्ष 2006 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। तभी उसकी पत्नी मायके चली गई। 

Bareilly News: Husband remained in jail for 19 years, brother became enemy, returned home neither got land nor

उसे पता था कि अब उसका पति पूरी उम्र जेल में रहेगा। उसके कोई संतान भी नहीं थी। इसी बीच चंद्रप्रकाश के छोटे भाई देवप्रकाश की उसकी पत्नी से नजदीकियां बन गईं। वे दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे। दोनों के पांच बच्चे हुए। 

Bareilly News: Husband remained in jail for 19 years, brother became enemy, returned home neither got land nor

25 जून को कोर्ट से मिली थी जमानत - संयोग से 25 जून 2023 को कोर्ट ने चंद्रप्रकाश को जमानत दे दी। वह घर आया तो उसकी पत्नी छोटे भाई के साथ रह रही थी। चंद्रप्रकाश ने आरोप लगाया कि पत्नी और भाई ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया। वापस मांगने पर मना कर दिया। इस पर चंद्रप्रकाश ने थाने में तहरीर दी।

Bareilly News: Husband remained in jail for 19 years, brother became enemy, returned home neither got land nor

पुलिस ने देवप्रकाश और सरोज को थाने बुलाया तो दोनों कब्जा न हटाने पर अड़ गए और झगड़ा करने लगे। इस पर पुलिस ने देवप्रकाश को हवालात में बंद कर दिया। इसके बाद कुछ संभ्रांत लोग पहुंचे और दोनो पक्षों को समझाकर समझौता करा दिया। देवप्रकाश और सरोज जमीन से कब्जा छोड़ने के लिए राजी हो गए। पंचायत ने पत्नी पर अधिकार देवप्रकाश को ही दिया।

Bareilly News: Husband remained in jail for 19 years, brother became enemy, returned home neither got land nor

इधर, पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में देवप्रकाश का चालान कर दिया। मीरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका समझौता हो गया है। दोनों फिर से झगड़ा न करें इसलिए चालान कर पाबंद कर दिया गया है।

Bareilly News: Husband remained in jail for 19 years, brother became enemy, returned home neither got land nor