Bhadohi News: होमगार्ड के बेटे ने दुबई में लहराया भारत का परचम, एशिया कप में जीता कांस्य पदक

 
Bhadohi News
Whatsapp Channel Join Now
एशिया कप के अंडर-20 के तीन हजार मीटर की दौड़ में कांस्य पदक जीतने वाले विकास घर पहुंचे तो लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। पिता ने कहा कि बेटे पर गर्व है। 

Bhadohi News: भदोही जिले के औराई ब्लॉक के रयपुरी गांव निवासी युवा खिलाड़ी विकास बिंद ने दुबई में आयोजित अंडर-20 एशिया कप के तीन हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया। मंगलवार को उनके घर लौटने पर गांव के लोगों ने भव्य स्वागत किया।

विकास के पिता शिवपूजन ज्ञानपुर में होमगार्ड तैनात हैं। एशिया कप के अंडर-20 के तीन हजार मीटर की दौड़ में कांस्य पदक जीतने वाले विकास की दो बहनें हैं। 2022 में इनका मध्य प्रदेश एकेडमी में दाखिला हुआ, जहां वे प्रशिक्षण ले रहे हैं।

Bhadohi News

22 अप्रैल से 27 अप्रैल तक दुबई में आयोजित अंडर-20 एशिया कप 2024 में भारत की तरफ से विकास बिंद को तीन हजार मीटर दौड़ में प्रतिभाग करने के लिए चुना गया। मंगलवार को कांस्य पदक के साथ घर पहुंचे खिलाड़ी विकास का जोरदार स्वागत किया गया।

लोगों ने फूल माला से विकास का स्वागत करते हुए मिठाई बांटी। पिता शिवपूजन और माता रीता देवी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा मेरा पुत्र देश और जनपद का नाम रोशन किया है। जिस बात का मुझे गर्व है। स्वागत करने वालों में सुनील बिंद, मनोज सिंह, विनोद, श्याम नारायण, आशीष कुमार, संतलाल, रमेश चंद यादव, सुरेंद्र सिंह समेत रहे।

Bhadohi News

Bhadohi News

Bhadohi News

Bhadohi News