Bharat Jodo Nyay Yatra: प्रियंका गांधी कल बनारस में होने वाली न्याय यात्रा में होंगी शामिल, आज नहीं पहुंची चंदौली

 
Bharat Jodo Nyay Yatra
Whatsapp Channel Join Now
कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि बनारस की यात्रा में जनता की भीड़ दो से ढाई लाख के बीच रहेगी। 

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 फरवरी को चंदौली के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस नेताओं ने चंदौली, वाराणसी और भदोही में तैयारियों को अंतिम रूप दिया और देर रात तक जनसंपर्क अभियान भी चलता रहा। वहीं राहुल गांधी की चंदौली में होने वाली आज की सभा में प्रियंका गांधी नहीं शामिल होंगी।

प्रियंका गांधी कल वाराणसी में होने वाले राहुल गांधी के रोडशो में शामिल होंगी। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि फ्लाइट में देरी के कारण प्रियंका गांधी का प्रोग्राम अचानक बदला है। अब वह शनिवार को बनारस आएंगी। 

Bharat Jodo Nyay Yatra

कांग्रेस नेताओं का दावा है कि बनारस की यात्रा में जनता की भीड़ दो से ढाई लाख के बीच रहेगी। कल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय और कांग्रेस नेता पीएल पुनिया बनारस पहुंचे। उन्होंने चंदौली, भदोही और वाराणसी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया।

अविनाश पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हर वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। इस यात्रा से प्रदेश की राजनीति को नया मोड़ मिलेगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि इंडिया गठबंधन से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बनारस में यात्रा में शामिल होंगे।

Bharat Jodo Nyay Yatra

बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद राहुल गांधी गोदौलिया चौराहे पर जनता को संबोधित भी करेंगे। बनारस में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

शहर से लेकर गांव तक कांग्रेस नेता जनसंपर्क करके आम जनता को इस न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए बनारस आई थीं। इस दौरान उन्होंने अखरी से चितईपुर चौराहे तक रोडशो किया था।

Bharat Jodo Nyay Yatra

उन्होंने कबीरचौरा मठ में प्रवास किया था। मार्च 2019 में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रियंका गांधी के दर्शन पर जमकर विवाद हुआ था। संत समाज ने विरोध किया था और एक अधिवक्ता ने कोर्ट में शिकायत भी दायर की थी।

Bharat Jodo Nyay Yatra