Bhopal Girls Kidnapping: यहां अचानक होने लगा ये हादसा, 24 घंटे में अलग-अलग इलाकों से 7 लड़कियां गायब, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

 
Bhopal Girls Kidnapping
Whatsapp Channel Join Now
शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों से 24 घंटे में 7 नाबालिग लड़कियों के लापता होने पर पुलिस ने अपहरण के मामले दर्ज करते हुए सभी की तलाश शुरु कर दी है।

Kidnapping Case : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान 7 नाबालिग लड़कियों के रहस्यमयी ढंग से लापता होने से शहर में सनसनी फैल गई है। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गायब हुई इन नाबालिग लड़कियों के मामले को पुलिस अपहरण से जोड़कर देख रही है।

Bhopal Girls Kidnapping

इसी के तहत मामला दर्ज करते हुए सभी लापता लड़कियों की तलाश की जा रही है। शहर में अलग-अलग इलाकों और 24 घंटों के दौरान अलग अलग समय पर लापता हुईं इन लड़कियों को लेकर पुलिस के सामने बड़ी चुनौती इस गुत्थी को सुलझाना है कि क्या ये सभी लड़कियां किसी एक ही साजिश के तहत लापता हुई हैं या फिर इन सभी के अपहरण के पीछे अलग-अलग कारण है।

फिलहाल, पुलिस लापता लड़कियों को तलाशने में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी भोपाल में 7 नाबालिग लड़कियों के अपहरण के मामले शहर के अलग अलग थानों में दर्ज किये गए हैं। आंकड़ा सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की नींद उड़ गई है।

Bhopal Girls Kidnapping

सभी की तलाश तेज कर दी है है। हालांकि, यह अपहरण है या फिर मामला कुछ और है यह तो सभी की बरामदगी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। लेकिन इतने कम समय में एक साथ 7 नाबालिगों का अपहरण होना पुलिस के साथ-साथ संबंधित इलाकों के लोगों को भी हैरान कर रहा है।

Bhopal Girls Kidnapping

इन इलाकों में हुआ नाबालिग का अपहरण - अशोका गार्डन थाना इलाके से 15 साल की एक नाबालिग लापता, बाग सेवनिया थाना इलाके से 14–14 साल की 2 नाबालिग लड़कियां लापता, मिसरोद थाना क्षेत्र से 16–16 साल की 2 नाबालिग लड़कियां लापता, टीला जमलपुरा थाना इलाके से 13 साल की 1 नाबालिग लापता, बैरागढ़ थाना इलाके से 14 साल की एक नाबालिग लड़की लापता। अपहरण का केस दर्ज।

Bhopal Girls Kidnapping