Bihar News: पति से मिलने जेल पहुंची गर्भवती पत्‍नी, देखते ही हुई मौत, 27 जून को होनी थी डिलीवरी

 
Bihar News: Pregnant wife reached jail to meet husband, died on sight, delivery was to be on June 27
Whatsapp Channel Join Now
पति से जेल में मिलने पहुंची गर्भवती पत्‍नी अचानक चक्कर खाकर गिर गई उसके गिरते ही जेल के कक्षपालों ने दौड़कर उसे संभाला। महिला के साथ आए अन्य स्वजन उसे आनन-फानन उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

Bihar News: विशेष केंद्रीय कारा में बंद घोघा थानाक्षेत्र के जानीडीह निवासी गोविंद कुमार उर्फ गुड्डू से मंगलवार को मिलने पहुंची उसकी गर्भवती पत्नी पल्लवी ने दम तोड़ दिया। पति से मुलाकात के लिए पहुंची पल्लवी ने पति का दीदार सही से किया भी नहीं था कि अचानक उसे चक्कर आया और वहीं धड़ाम से गिर गई, उसके गिरते ही जेल के कक्षपालों ने दौड़कर उसे संभाला।

Bihar News: Pregnant wife reached jail to meet husband, died on sight, delivery was to be on June 27

इससे पहले कि उसे जेल अस्पताल कक्षपाल ले जाते कि जेल से बाहर मौजूद उसके साथ के अन्य स्वजन उसे आनन-फानन में बलेनो कार में बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां कुछ देर में ही पल्लवी को मृत घोषित कर दिया गया।

कुछ महीने पहले एक भूमि विवाद में गोविंद कुमार उर्फ गुड्डू को पड़ोस के ही विनोद यादव से जमीन को लेकर विवाद हुआ था। मामले में दोनों तरफ से थाने में केस दर्ज कराया गया था, जिसमें पुलिस ने गोविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।  उधर, डॉक्टर ने गर्भवती पल्लवी को जून माह में ही 27 जून की डिलीवरी की तारीख दी थी।

Bihar News: Pregnant wife reached jail to meet husband, died on sight, delivery was to be on June 27

मंगलवार को वह पति से मिलने की घर में जिद करने लगी थी, उसकी जिद के आगे घरवाले मजबूर हो उसे कार से विशेष केंद्रीय कारा लेकर चले आए, उन्हें क्या मालूम था कि पति से मिलने को बेचैन पल्लवी की मौत हो जाएगी। पल्लवी की मौत ने घरवालों को सदमें में डाल दिया है।

Bihar News: Pregnant wife reached jail to meet husband, died on sight, delivery was to be on June 27

न्यायालय में गोविंद की तरफ से अर्जी देने पर न्यायालय ने जेल प्रशासन को जेल में बंद गोविंद को कड़ी सुरक्षा घेरे में पत्नी के दाह संस्कार में जाने की इजाजत दे दी है। जेल प्रशासन ने निजी सुरक्षा खर्च पर इस बाबत एसएसपी को पत्र भेज दिया है। 

सेवानिवृत्त जवान ने पत्नी को गोलियों से भूना

Bihar News: Pregnant wife reached jail to meet husband, died on sight, delivery was to be on June 27

मैंने नीता को मार दिया है, भाग जाओ वर्ना तुम्हे भी मार दूंगा। महेंद्र राठौर की धमकी के बाद कालोनी के लोग अपने घरों में जाकर बंद हो गए। उन्हें डर था कि जरा सी बात पर मरने-मारने पर उतारू महेंद्र सिंह गोलियां चला सकता था। कालोनी वालों के अनुसार सिर पर खून सवार था। जिसके चलते किसी का आगे बढ़ने का नहीं हुआ।

महेंद्र सिंह के मंगलवान की दोपहर ताबड़तोड़ गोलियाें की आवाज सुनकर कालोनी के लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे। गेट खोलने का प्रयास करने लगे। इस बीच महेंद्र सिंह हाथ में लाइसेंसी बंदूक लेकर बाहर आया। बताया कि पत्नी नीता की हत्या कर दी है।

Bihar News: Pregnant wife reached jail to meet husband, died on sight, delivery was to be on June 27

इसके बाद उसने गेट अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसने गेट खोला और बाइक लेकर निकल गया। दहशत के चलते बहू पूजा भी कमरे में बंद रही। उसके जाने के काफी देर बाद कालोनी के लोग घरों से बाहर निकले।

महेंद्र सिंह अपने परिचितों के पास गया था। उन्हें पत्नी की हत्या करने की बताया। परिचित ने कहा कि वह खुद काे पुलिस के हवाले कर दे। उसे बातों में उलझाए रखा। पुुलिस को हत्या की सूचना दी तो वह घटनास्थल और परिचित के यहां पहुंची। आरोपित को हिरासत में ले लिया।

Bihar News: Pregnant wife reached jail to meet husband, died on sight, delivery was to be on June 27

पुलिस ने हत्यारोपित से पति से पूछताछ की। उसके चेहरे पर पत्नी की हत्या का कोई पछतावा नहीं दिखाई दिया। पुलिस से कहना था कि गुस्से में मार डाला। वह स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर घर आया था। उम्मीद थी कि घर पर बहुत सम्मान मिलेगा। यहां आया तो सब कुछ उल्टा मिला। पत्नी से बात-बात पर ताना देती थी। उसे पलटकर जवाब दे देती। उसकी बेइज्जती कर देती थी। जिससे वह परेशान हो गया था। पत्नी से कई बार कह चुका था कि वह अपनी आदत सुधार ले, किसी दिन अनर्थ हाे जाएगा।

परिवार के करीबी लोगों ने पुलिस को बताया कि महेंद्र सिंह बेहद गुस्से वाला है। वह बात-बात पर उत्तेजित हो जाता है। उसका उपचार भी चल रहा था। पत्नी उसे दवा देती तो शक करता। उसे लगता था कि पत्नी जान बूझकर उसे गलत दवा देती है। जिसे लेकर वह कई बार झगड़ा भी कर चुका था।