IMA Varanasi: आईएमए चुनाव में अध्यक्ष पद पर डॉ एस पी सिंह व अध्यक्ष इलेक्ट्र पर डॉ.अनुराग टंडन नें दर्ज की जीत
IMA Varanasi: वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का चुनाव रविवार को सहकुशल सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष के पद पर जहां डॉ.एसपी सिंह ने जीत दर्ज की। वहीं अध्यक्ष इलेक्ट्र पर डॉ. अनुराग टंडन विजयी रहे। इसी प्रकार सचिव पद पर डॉ.अरुण कुमार त्रिपाठी विजयी रहे।
निर्धारित समय 9 बजे से 23 मिनट विलंब से शुरू हुए मतदान का क्रम शाम को 5:23 बजे तक चला। इस दौरान कुल 1186 चिकित्सकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आईएमए के चुनाव में 2051 मतदाताओं में से 1186 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव अधिकारी और एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा के मुताबिक अध्यक्ष (इलेक्ट) पद पर डॉ. अनुराग टंडन 715 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी डॉ. मधु अग्रवाल को पराजित किया, वहीं अध्यक्ष पद पर डॉ. श्रीप्रकाश सिंह ने डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह को 252 मतों से हराया।
उपाध्यक्ष के तीन पदों पर डॉ. चंद्रशेखर किशोर प्रसाद सिन्हा 602‚ डॉ. मनीष कुमार जिंदल 586 और डॉ. शालिनी टंडन 751 ने जीत दर्ज किया। सचिव पद पर डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी 597 ने जीत दर्ज की।
जबकि दूसरे नम्बर पर डॉ. अतुल सिंह 409 व तीसरे पर डॉ. अभिषेक सिंह 146 रहे संयुक्त सचिव के दो पद पर डॉ. संजय कुमार गर्ग 581 और डॉ. संजय कुमार पटेल 592 विजयी रहे। सचिव (वित्तीय) के लिए डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह 663 साइंटिफिक सेक्रेटरी के लिए डॉ. विशाल सिंह यादव 637 ने जीत दर्ज की सचिव (जनसंपर्क) पद के लिए डॉ. प्रीति गुप्ता 811 विजई रही सोशल सेक्रेटरी पद के लिए डॉ. रितू गर्ग ने जीत दर्ज की।
लाइब्रेरी सेक्रेटरी पद के लिए डॉ. हेमंत कुमार सिंह 846 एवं सचिव (प्रॉपर्टी) पद पर डॉ.भानु शंकर पांडेय 752 विजयी रहे इंटरनल ऑडिटर पद के लिए डॉ.आलोक सी. भारद्वाज 711 मुकाबला अपने नाम किया।
वहीं इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन बनारस शाखा के चुनाव मे डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी का पूरा पैनल की हुई जीत तथा डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी ने भारी बहुमत से अपने प्रतिद्वंद्वी डॉ अतुल सिंह को १८९ मतों से पराजित किया तथा कहा कि बनारस शाखा के सभी सम्मानित सदस्यों के आशीर्वाद से हम लोग विजयी हुए तथा शाखा के सारे आयामों को गतिशील किया जायेगा तथा पारदर्शिता के साथ कार्य को सम्पादित किया जायेगा।
शाखा में एक सुन्दर वातावरण के तहत सभी सम्मानित सदस्यों के हितों की रक्षा के लिये हमारी पूरी टीम प्रतिबद्ध है तथा हम अपने मार्गदर्शक मंडल से सलाह लेकर सदस्यों के हितों एवं उनके आगामी कार्य को सम्पादित करने का एक ईमानदार प्रयास अवश्य करेंगे।
डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी के एतेहासिक विजय पर पू्र्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन उत्तर प्रदेश के संरक्षक डॉ शरद अग्रवाल ने अपनी शुभकामनाएँ एवं बधाई दी तथा कहा कि बहुत दिनों बाद वाराणसी शाखा को चिकित्सकों ने अपना बहुमूल्य वोट देकर शाखा को एक स्थिरता प्रदान की तथा उन्होंने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
इंडियन मेडिकल एसोसियेशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ पी के अग्रवाल, अध्यक्ष निर्वाचित डॉ राजीव गोयल, इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन हेडक्वाटर के संयुक्त सचिव डॉ आनन्द प्रकाश, पूर्व अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिह , पूर्व उपाध्यक्ष डॉ प्रोफ़ेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव, शाखा के पूर्व अध्यक्ष पी के तिवारी, भानूशंकर पाण्डेय, डॉ आलोक भारद्वाज, दन्त चिकित्सक डॉ आलोक सिह, शाखा के अध्यक्ष निर्वाचित डॉ एस पी सिह, डॉ अनुराग टंडन, डॉ सी पी सिह, डॉ शैलेंद्र सिह, डॉ रितु गर्ग, डॉ शालिनी टंडन, डॉ प्रीति गुप्ता, डॉ सी पी के सिन्हा इत्यादि लोगों ने अपनी शुभकामनाएँ दी।
अन्त में डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी ने चुनाव को पार्दसिता के साथ सम्पन्न कराने हेतु ए डी एम सिटी आलोक वर्मा का दिल से धन्यवाद दिया तथा कहा कि प्रशासन से संबंध बनाकर चिकित्सको के हितों से सम्बंधित कार्य किया जायेगा।