Lok Sabha Election 2024: क्या राहुल और प्रियंका यूपी से नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव ? कांग्रेस की बैठक के बीच आई बड़ी खबर

 
Lok Sabha Election 2024
Whatsapp Channel Join Now
कांग्रेस की ओर से बड़ी खबर सामने आ रही है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यूपी से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Lok Sabha Election 2024: आज यानी मंगलवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है, जिसमें 2024 चुनाव के लिए पार्टी के घोषणा पत्र पर चर्चा की होनी है। बैठक में चुनावी रणनीति पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा उम्मीदवारों के चयन के लिए आज और कल केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक होगी।

इसी बीच गांधी परिवार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, राहुल (Rahul Gandhi) और प्रियंका (Priyanka Gandhi) ने लोकसभा चुनाव में यूपी से दूरी बना ली है। यानी आगामी लोकसबा चुनाव में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यूपी से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Lok Sabha Election 2024

पहले इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल गांधी यूपी की अमेठी सीट (Amethi Lok Sabha Seat) से चुनावी मैदान में उतरेंगे और प्रियंका गांधी रायबरेली की कमान संभालेंगी। लेकिन, अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि अब दोनों नेता यूपी से चुनाव नहीं लड़ेंगे।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्विट करते हुए जानकारी दी की इस बैठक में कांग्रेस घोषणापत्र पर गहन विचार-विमर्श किया गया है।

Lok Sabha Election 2024

साथ ही उन्होंने लिखा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 5 स्तंभों - किसान न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय में प्रत्येक की 5 गारंटी हैं।

सपा को भी लगा झटका - दूसरी तरफ सपा को भी आज बड़ा झटका लगा है। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में सपा नेता और पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव की जमानत अर्जी सत्र न्यायालय में पेश की गई। पूर्व विधायक की इस अर्जी को एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश नरेंद्र कुमार सिंह की अदालत ने खारिज कर दिया।

Lok Sabha Election 2024

कोतवाली नगर में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 8 साल पहले यानी 29 जनवरी 2016 को एक किशोरी सपा नेता और पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के जीटी रोड स्थित फार्म हाउस पर काम मांगने गई थी।

आरोप है कि पूर्व विधायक ने उसे ऊपर वाले कमरे में जाने को कहा और बाद में कमरे में आकर दुष्कर्म किया। उसे बांधकर कमरे में डाल दिया और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया।

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024