Loksabha Election: UP में Akhilesh Yadav को बड़ा झटका, दारा सिंह चौहान की BJP में हुई वापसी

 
Loksabha Election: Big blow to Akhilesh Yadav in UP, Dara Singh Chauhan returns to BJP
Whatsapp Channel Join Now
उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक ने कहा कि दारा सिंह चौहान बड़े ओबीसी नेता हैं। वह कहीं नहीं गए (चौहान 2017 से 2022 के बीच यूपी के कैबिनेट मंत्री थे)। वह पार्टी के सदस्य हैं और हम उनका सम्मान करते हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि मैं भाजपा में शामिल होने के उनके फैसले का स्वागत करता हूं और उन्हें धन्यवाद देता हूं।

Loksabha Election: Big blow to Akhilesh Yadav in UP, Dara Singh Chauhan returns to BJP

Loksabha Election: समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक पद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद दारा सिंह चौहान सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। वह दोपहर करीब 12 बजे उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

सपा विधायक पद से इस्तीफा देने से एक दिन पहले चौहान ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात भी की थी। 2022 में सपा में शामिल होने से पहले, वह भाजपा का हिस्सा थे और 2017 से 2022 तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे।

Loksabha Election: Big blow to Akhilesh Yadav in UP, Dara Singh Chauhan returns to BJP

उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक ने कहा कि दारा सिंह चौहान बड़े ओबीसी नेता हैं। वह कहीं नहीं गए (चौहान 2017 से 2022 के बीच यूपी के कैबिनेट मंत्री थे)। वह पार्टी के सदस्य हैं और हम उनका सम्मान करते हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि मैं भाजपा में शामिल होने के उनके फैसले का स्वागत करता हूं और उन्हें धन्यवाद देता हूं।

उनके साथ कई कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी और प्रतिनिधि आज पार्टी में शामिल होंगे। बता दें कि दारा सिंह चौहान ने वर्ष 2022 में बीजेपी का दामन छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामा था। मऊ के घोषी से विधायक दारा सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को इस्तीफा सौंपा था।

Loksabha Election: Big blow to Akhilesh Yadav in UP, Dara Singh Chauhan returns to BJP

दारा सिंह चौहान एक पिछड़े वर्ग के नेता है। लोकसभा चुनाव से चंद पहले उनकी वापसी से भाजपा को अधिक मजबूती मिलेगी। वहीं उनका समाजवादी पार्टी को छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका है। दावा किया जा रहा है कि दारा सिंह को योगी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

हालांकि, एक पक्ष यह भी कह रहा है कि दारा सिंह को भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव को मऊ से उम्मीदवार बना सकती है। दारा सिंह चौहान ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

Loksabha Election: Big blow to Akhilesh Yadav in UP, Dara Singh Chauhan returns to BJP

बताते चलें कि सपा विधायक दारा सिंह चौहान आज भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके पहले उन्होंने यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंपा। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी मौजूद थे।

दारा सिंह चौहान मऊ की घोसी सीट से सपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। उन्होंने शनिवार को भी ई-मेल से इस्तीफा भेजा था। कहा जा रहा है कि पूर्वांचल के चौहान (नोनिया) वोट बैंक पर मजबूत पकड़ रखने वाले दारा सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

Loksabha Election: Big blow to Akhilesh Yadav in UP, Dara Singh Chauhan returns to BJP

भाजपा में शामिल होने पर दारा सिंह चौहान ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के तमाम मुल्क भारत के पीछे चलने के लिए तैयार हैं। जिस तरह मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह काम कर रहे हैं उससे 2024 में तीसरी बार मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के सिपाही के रूप में मेरी घर वापसी हुई है।

आगामी चुनाव में भाजपा यूपी में 80 में से 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि दारा सिंह चौहान प्रधानमंत्री मोदी के विकास के कार्यों में योगदान देने के लिए आए हैं। उनका आगमन भाजपा को और मजबृत करेगा।

Loksabha Election: Big blow to Akhilesh Yadav in UP, Dara Singh Chauhan returns to BJP

2024 में यूपी में एकतरफा कमल खिलेगा - उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान का भाजपा परिवार में स्वागत है। 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा ने 73 सीटें जीती थीं। 2019 में महागठबंधन के सामने हमने 64 सीटें जीती। हम 2024 में तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने जा रहे हैं जिसके लिए 80 सांसदों की फौज खड़ी हो रही है।

Loksabha Election: Big blow to Akhilesh Yadav in UP, Dara Singh Chauhan returns to BJP

मौर्य ने कहा कि दारा सिंह देश की राजनीति समझने वाले हैं। गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद हम समझ गए थे कि अब उनके भाजपा में शामिल होने में देर नहीं लगेगी। 2024 में यूपी में एकतरफा कमल का फूल खिलेगा। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष की बैठक बैंगलौर में है। उसका कोई मतलब नहीं है। सभी एक दूसरे पर शर्तें थोप रहे हैं।