Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर पहले नागा साधुओं को मिलेगा बाबा का दर्शन, फिर आम भक्तों को

 
Mahashivratri 2025
Whatsapp Channel Join Now

महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर में नागा साधुओं के लिए आम भक्तों की लाइन कुछ देर के लिए रोकी जा सकती है। 

Mahashivratri 2025

Mahashivratri 2025: काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर दर्शन- पूजन और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में शीश नवाएंगे। इसे लेकर सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने कहा कि महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का पूरा प्रभाव होगा। 

उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को बड़ी संख्या में अखाड़ों के नागा श्रद्धालु दर्शन करने आएंगे, इसलिए आम भक्तों को कुछ देर के लिए रोका जा सकता है। जब तक नागा साधु दर्शन पूजन न कर लें तब तक लाइन रुकी रहेगी। 

सीईओ ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि दिव्यांगों और बुजुर्गों से अनुरोध है कि वो लंबे समय तक कतार में खड़े नहीं हो सकते, तो ऐसे में वे घर से ही बाबा विश्वनाथ का लाइव दर्शन करें। फरवरी के 18 दिनों में 1.03 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया।

इस दौरान सावन के एक महीने से दोगुना भक्तों ने दर्शन किया है। किसी भी महीने में आने वाले भक्तों की संख्या के मुकाबले ज्यादा है। फरवरी महीने में सावन के एक महीने का भी रिकॉर्ड टूट गया है। पिछले साल सावन के एक महीने में 58 लाख श्रद्धालु आए थे, यहां फरवरी के 18 दिन में ही भक्तों की संख्या करोड़ के पार चली गई है।

Mahashivratri 2025

Mahashivratri 2025

Mahashivratri 2025

Mahashivratri 2025