Meerut News: चौकी इंचार्ज को गोली मारने वाला बदमाश मुठभेड़ में हुआ ढेर, एक घंटे तक चली मुठभेड़

 
Meerut News
Whatsapp Channel Join Now
मेरठ में चौकी इंचार्ज को गोली मारने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। पुलिस अभी अन्य आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

Meerut News: मेरठ के कंकरखेड़ा में 11 दिन पहले चौकी इंचार्ज मुन्नेश सिंह कसाना को गोली मारने वाले एक बदमाश को शनिवार देर शाम पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश का नाम विनय वर्मा बताया गया है। बताया गया कि पुलिस और बदमाशों के बीच करीब एक घंटे तक मुठभेड़ चली।

वहीं, मुठभेड़ में एक सिपाही सुमित चपराणा भी घायल हो गए। उधर, पुलिस मृतक बदमाश के अन्य साथियों की तलाश के लिए दबिश भी दे रही है। पुलिस के अनुसार, बदमाश विनय वर्मा पर पुलिस ने दो दिन पूर्व ही 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

Meerut News

विनय वर्मा पर गैंगस्टर एक्ट में कंकरखेड़ा थाने का वांछित था। बताया गया कि मृतक विनय वर्मा उर्फ शिवम वर्मा मूल रूप से कंकरखेड़ा के मेहंदी मोहल्ले का रहने वाला था। उसकी मां का तलाक हो चुका है। वो अपने तीन बेटों के साथ पल्लवपुरम के एस पॉकेट में एक मकान में किराए पर काफी दिनों से रहती है।

मृतक बदमाश दूसरे नंबर का था। जो 2017 में कंकरखेडा थाने से रंगदारी व अपहरण के मामले में जेल गया था। सूचना पर चौकी प्रभारी मुन्नेश सिंह कसाना, दरोगा सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल परवेंद्र मलिक, सचिन खैवाल और कांस्टेबल रविंद्र ने गाड़ी में लगे जीपीएस के आधार पर बदमाशों का पीछा करना शुरू किया था।

Meerut News

बदमाश कई घंटे तक शहर में घूमने के बाद सुबह साढ़े तीन बजे श्रद्धापुरी फेस टू के पीछे लाला मोहम्मदपुर नाले पर पहुंच गए थे। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए एक को पकड़ लिया था। जिस पर उसके साथियों ने चौकी इंचार्ज मुन्नेश सिंह को सीने में गोली मार दी थी।

बदमाश फरार हो गए थे। चौकी इंचार्ज को कई दिन बाद गाजियाबाद के अस्पताल से छुट्टी मिली थी। पुलिस तब से ही बदमाशों की तलाश में जुटी थी।

Meerut News

Meerut News

Meerut News