Rampur News: वीडियो वायरल कर महिला सिपाही ने बताई आप बीती, कहा - रात को पैर दबाने पड़ते है अन्यथा करते हैं परेशान

 
Rampur News
Whatsapp Channel Join Now
यूपी के रामपुर के खजुरिया थाना इन दिनों चर्चा में हैं। यहां तैनात दो महिला सिपाहियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। अब महिला सिपाही ने वीडियो जारी कर कई खुलासे किए हैं।

Rampur News: रामपुर में एक महिला सिपाही का दर्द छलक गया। महिला सिपाही का आरोप है कि अधिकारियों के रात को पैर दबाओ अन्यथा वह परेशान करते हैं। आरोप है कि खाकी की आड़ में भेड़िए छिपे हैं। महिला सिपाही ने नाइंसाफी का वीडियो वायरल किया है।

Rampur News

जिले के थाना खजुरिया में तैनात एक महिला कांस्टेबल आरजू देवी ने पुलिस विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरजू देवी ने एक वीडियो वायरल कर अपनी आपबीती सुनाई है। दरअसल महिला सिपाही आरजू और अमृता में स्कूटी को लेकर विवाद हो गया था।

Rampur News

इसको लेकर बीते रोज विवाद इतना बढ़ा कि आरजू देवी ने एसओ राजीव कुमार की अंख में मिर्ची झझोंक दी। साथ ही थानेदार के हाथ में डंडा मार दिया, जिससे थानेदार का हाथ जख्मी हो गया। कांस्टेबल आरजू से सोमवार शाम साथी सिपाही अमृता भूषण किसी काम के लिए एक्टिवा स्कूटी मांगकर ले गई थी।

Rampur News

इस दौरान एक्टिवा की एक वाहन से टक्कर हो गई, जिससे एक्टिवा में नुकसान हो गया। जिसको लेकर दोनों महिला कांस्टेबल में विवाद हो गया। एक्टिवा लेकर गई अमृता ने कहा कि वो एजेंसी में एक्टिवा ठीक कराकर देगी, जिस पर आरजू नहीं मानी।

Rampur News

दोनों के विवाद में खजूरिया थानेदार राजीव कुमार को दखल देना पड़ा। थानेदार ने दोनों को काफी समझाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों के अनुसार थाने में तैनात महिला इस दौरान आरजू आग बबूला हो गई और डंडा उठाकर थानेदार के हाथ में दे मारा।

Rampur News

जिससे उनका हाथ जख्मी हो गया। इसको लेकर एक वीडियो वायरल करने का मामला भी चर्चा में है। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो सीओ बिलासपुर रवि खोखर थाने पहुंचे। मामले में सीओ जांच कर रहे हैं। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने |बताया है कि मामले में मेरा तो कोई रोल ही नहीं है।

Rampur News

न ही उनके चोट लगी है। विवाद दो महिला कांस्टेबल के बीच का है। एसपी राजेश द्विवेदी के अनुसार एक महिला कांस्टेबल का विवाद दूसरी महिला कांस्टेबल से था। इसको लेकर एक कांस्टेबल ने एसओ पर भी हमला कर दिया, जिससे वो चोटिल हो गए।

Rampur News

मामले में आरोपी महिला कांस्टेबल के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है। आरजू देवी ने वीडियो वायरल कर बताया कि खाकी की आड़ में भेड़िए छिपे हैं। उसकी सुनवाई नहीं हो रही। वह कहीं भी शिकायत करती है तो उससे पहले उसकी शिकायत कर देते हैं।

Rampur News

अधिकारी चाहते हैं उनके पैर दबाव वरना परेशान किया जाता है। उसे किसी मामले में फंसाया जा सकता है। महिला ने वीडियो वायरल कर गंभीर आरोप लगाए हैं।