Rashtriya Lokdal: राष्ट्रीय लोकदल के महानगर कमेटी का हुआ गठन

 
Rashtriya Lokdal
Whatsapp Channel Join Now
महानगर अध्यक्ष इकबाल अहमद राईन ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, उक्त अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष हृदयानन्द यादव एडवोकेट व उषा सिंह प्रदेश सचिव मौजूद रही

Rashtriya Lokdal: वाराणसी। जनपद के मैदागिन गोलघर में स्थित काशी पत्रकार संघ के पत्रकारवार्ता हाल में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल के महानगर अध्यक्ष इकबाल अहमद राईन के द्वारा पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम महानगर अध्यक्ष के द्वारा पत्रकारवार्ता में आये पत्रकार बन्धुओं को धन्यवावद दिया गया।

तत्पश्चात कहा गया कि जनहित में जो भी कार्य होंगे वो कार्य वर्तमान की सरकारों के साथ मिलकर किया जायेगा। साथ ही उनके द्वारा महानगर कमेटी में शामिल पदाधिकारियों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये बताया गया कि महानगर कमेटी में पारस नाथ विश्वकर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हाजी मोहम्मद युनूस कोषाध्यक्ष, आशुतोष चौबे महानगर सचिव, पप्पू चौहान सचिव, राजकुमार यादव महानगर महामंत्री, ब्रिजीश कदर मीडिया प्रभारी, मो. रफीक महानगर सचिव,

Rashtriya Lokdal

प्रदीप कुमार केशरी महानगर उपाध्यक्ष, संजय चौधरी महानगर उपाध्यक्ष, रमेश चन्द्र विश्वकर्मा महानगर उपाध्यक्ष, शानू राईन महानगर उपाध्यक्ष, जावेद अख्तर महानगर सचिव सहित अन्य लोगों को पदाधिकारी मनोनित किया गया है। उक्त अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष हृदयानन्द यादव एडवोकेट व उषा सिंह प्रदेश सचिव मौजूद रही।

Rashtriya Lokdal

Rashtriya Lokdal

Rashtriya Lokdal

Rashtriya Lokdal