Sawan 2023: जनकल्याण हेतु वाराणसी महिला व्यापार मण्डल ने कराया रुद्राभिषेक

 
Sawan 2023: Varanasi Mahila Vyapar Mandal performed Rudrabhishek for public welfare
Whatsapp Channel Join Now

Sawan 2023: धर्म व अध्यात्म की नगरी काशी सदियों से धर्म कर्म के सम्बन्ध में पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। काशी को मोक्ष नगरी भी कहा जाता है, जहां देश विदेश से लोग मोक्ष की प्राप्ति के लिये यहां आते है। इसी क्रम में सावन माह में काशी का एक अलग ही महत्व है।

Sawan 2023: Varanasi Mahila Vyapar Mandal performed Rudrabhishek for public welfare

जहां सावन में देश भर से लोग काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन व उनको जल चढ़ाने व आशीर्वाद प्राप्त करने के लिये आते है। इसी क्रम में 3 अगस्त को वाराणसी महिला व्यापार मंडल की अध्यक्षा सुनीता सोनी के कुशल नेतृत्व में काशी के प्रसिद्ध महामृत्युंजय मंदिर में लोक कल्याण और व्यापारी कल्याण के साथ ही देश व प्रदेश की योगी सरकार की कुशलता व लोकप्रियता के लिए रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया।

Sawan 2023: Varanasi Mahila Vyapar Mandal performed Rudrabhishek for public welfare

इस धार्मिक अनुष्ठान को सम्पन्न कराने में प्रख्यात कर्मकांडी ब्राम्हण पं.शोभनाथ दीक्षित के कुशल नेतृत्व में पांच ब्राह्मणों के द्वारा विशेष मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया गया।

Sawan 2023: Varanasi Mahila Vyapar Mandal performed Rudrabhishek for public welfare

इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य रूप से वाराणसी महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनीता सोनी के साथ ही महामंत्री अर्चना सेठ, संरक्षक ममता राय, केवला देवी, युवा व्यापार मंडल महामंत्री राज सोनी, कोषाध्यक्ष विजय शंकर सेठ, मीडिया प्रभारी अश्विनी गुप्ता, राजेश सिंह, राहुल केशरी, लक्सा व्यापार मंडल अध्यक्ष गुलशन यादव, उपाध्यक्ष विनोद मौर्य, मुन्ना सेठ, अमन सेठ, शिव बारात के अध्यक्ष दिलीप सिंह आदि लोग शामिल रहे।