SP Mla Manoj Pandey: विधायक मनोज पाण्डेय के नाम पर चिपकाई काली पट्टी, सपा के थे मुख्य सचेतक

 
SP Mla Manoj Pandey
Whatsapp Channel Join Now
यूपी विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक रहे मनोज पांडेय के नाम पर काली पट्टी चिपका दी गई है। वह लोकसभा चुनाव से पहले सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

SP Mla Manoj Pandey: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने वाले सपा विधायक मनोज पांडेय के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। विधानसभा में उनके नाम के ऊपर काली पट्टी चिपका दी गई है। वह सपा के मुख्य सचेतक थे। 

मनोज पांडेय ने राज्यसभा चुनाव के दौरान सपा से बगावत कर दी थी और भाजपा उम्मीदवार का समर्थन किया था। इसके बाद से ही उनका भाजपा मे जाना तय हो गया था। बीते दिनों उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में रायबरेली में भाजपा में शामिल हो गए थे।

SP Mla Manoj Pandey

अब उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। बुधवार को लखनऊ विधानसभा में लगी सपा विधानमंडल दल की नेम प्लेट में उनके नाम पर काली पट्टी लगा दी गई है। इस पट्टी पर सबसे ऊपर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम है क्योंकि वह नेता प्रतिपक्ष हैं।

इसके बाद इंद्रजीत सरोज का नाम है। वह सदन के उपनेता हैं। तीसरे नंबर पर मनोज पांडेय का नाम हैं। उन्हें विधानसभा में सपा का मुख्य सचेतक बनाया गया था। अब उनके नाम पर काली पट्टी लगा दी गई है। बता दें कि सपा ने बागियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए थे।

SP Mla Manoj Pandey

विधानसभा में जून के तीसरे सप्ताह से होने वाले सत्र के लिए हलचल तेज हो गई है। विधायक से सांसद चुने गए नेताओं ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से विधायक थे। उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

इसी तरह फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद चुने गए अवधेश प्रसाद ने भी इस्तीफा दे दिया है। जल्द ही अन्य नेता जो कि विधायक से सांसद बने हैं। वो भी इस्तीफा दे देंगे।

SP Mla Manoj Pandey

SP Mla Manoj Pandey