UP Chandauli News: परिजनों ने दी पुत्र के अपहरण की सूचना, तो प्रेमिका के साथ घूमते मिला युवक

 
UP Chandauli News
Whatsapp Channel Join Now
युवक ने बताया कि वह सकलडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से प्यार करता है। कुछ दिन पहले हम दोनों ने एक मंदिर में शादी भी रचा ली है।

UP Chandauli News: यूपी के चंदौली स्थित अलीनगर थाना क्षेत्र के खजूरगांव में सोमवार की शाम एक युवक के अपहरण की सूचना से खलबली मच गई। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ घंटों में ही युवक को एक लड़की के साथ बरामद कर लिया। जांच में मामला प्रेम प्रसंग का निकला।

अलीनगर थाना के जफरपुर चौकी क्षेत्र के खजूरगांव के राजकुमार यादव ने डायल 112 पर फोन कर बताया कि उनके पुत्र 26 वर्षीय रामकिशुन का किसी ने अपहरण कर लिया है। इस आशय की कॉल घर के मोबाइल नंबर पर आई है।

UP Chandauli News

अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। जफरपुर चौकी प्रभारी जावेद सिद्दीकी ने नंबर का लोकेशन निकाला तो उसकी लोकेशन पीडीडीयू नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री कटरा में होने की जानकारी मिली। 

इस पर चौकी प्रभारी तत्काल मय फोर्स कटरे में पहुंच गए। जहां लड़का एक लड़की के साथ घूमते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पहचान सही निकली। उसने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। उसने घर पर गलत सूचना दी थी।

UP Chandauli News

बताया कि वह सकलडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से प्यार करता है। कुछ दिन पहले हम दोनों ने एक मंदिर में शादी भी रचा ली है। लेकिन परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। उनको इस बात की भनक नहीं थी।

वे दोनों सोमवार की रात कहीं बाहर जाने वाले थे। इसलिए परिवारवालों को गलत सूचना दी, ताकि वे उन्हें ढूंढ न सकें। पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया।

UP Chandauli News

UP Chandauli News